Last Updated:
आगरा से अलीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के मुताबिक, चार लेन वाले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बनने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब तीन घंटे से घटकर लगभग एक घंटे होने की उम्मीद है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से अलीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दोनों शहरों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है. इसके निर्माण से यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही, क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो गया है.
परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में आगरा से अलीगढ़ पहुंचने में करीब तीन घंटे तक का समय लग जाता है. नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर लगभग एक घंटे में पूरा होने की उम्मीद है. इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगा. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से आगरा और अलीगढ़ के बीच संपर्क मजबूत होगा.
3 घंटे का सफर 1 घंटे में होगा पूरा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से दोनों शहरों के बीच सफर करना आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में आगरा से अलीगढ़ पहुंचने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता है. नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी लगभग एक घंटे में तय की जा सकेगी. इससे यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होने की उम्मीद है.
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण चार लेन में किया जाएगा. इसके तैयार होने से आगरा और अलीगढ़ के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही, क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है.
जेएसपी कंपनी को मिला है टेंडर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए टेंडर जेएसटी कंपनी को दिया गया है. परियोजना पर काम शुरू हो गया है और इसे वर्ष 2028 तक आम लोगों के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. एक्सप्रेसवे के निर्माण से आगरा और अलीगढ़ के बीच आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है. इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा. इसके अलावा, क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों, परिवहन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिल सकता है. परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को तेज और सुगम सफर का लाभ मिलेगा.