Weekly horoscope 12 to 18 October 2026 Aries, Taurus Gemini saptahik rashifal | साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026 मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन रा


Last Updated:

Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026: अक्टूबर का यह सप्ताह मेष और मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा तो वृषभ राशि वालों को मध्यम परिणाम मिल सकते हैं. मेष राशि वाले इस सप्ताह किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से ना चूकें और सामान्य व विशेष कार्यों में आपको उचित प्रगति देखने को मिलेगी. वृष राशि वालों का सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में बाधाओं के कारण मन थोड़ा उदास रहेगा और घर-गृहस्थी से जुड़ा फैसला ले सकते हैं. मिथुन राशि वालों के लिए नए-पुराने दोस्तों से मिलने के योग बनेंगे और घर-बाहर रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलता दिखाई देगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 12 से 18 अक्टूबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Top Deals Inside

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 12 to 18 October 2026

मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तरह ही शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है. इस सप्ताह किसी भी कार्य में आपके द्वारा की गई कोई भी पहल आपके लाभ का कारण बनेगी. ऐसे में, चाहे वह कार्य हो या पर्सनल लाइफ, किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से ना चूकें. अगर आप सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा समय निकालेंगे, तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजन आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा. सामान्य और विशेष कार्यों में आपको उचित प्रगति देखने को मिलेगी. व्यापार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आप किसी विशेष परियोजना से जुड़कर कार्य कर सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन खरीदने-बेचने का सपना पूरा हो सकता है. अगर आपकी लव लाइफ की नई शुरुआत हो रही है, तो आपको सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी. दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabha Saptahik Rashifal 12 to 18 October 2026

अक्टूबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए पिछले सप्ताह की तरह कुछ मध्यम परिणाम लेकर आ सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय या नई पहल करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी या अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है. इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में बाधाओं के कारण आपका मन थोड़ा उदास रहेगा. इस दौरान भूमि-भवन संबंधी विवादों के कारण आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थिति नियंत्रण में आती दिखाई देगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. इस अवधि में व्यवसायी किसी स्थायी योजना में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. हालांकि, ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा. लव लाइफ में अति उत्साह और दिखावे से बचें. घर-गृहस्थी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 12 to 18 October 2026

अक्टूबर का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभकारी सिद्ध होगी. इस दौरान नए-पुराने दोस्तों से मिलने के योग बनेंगे. घर-बाहर रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलता दिखाई देगा. सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कुछ बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं. इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चालें विफल होंगी. इस दौरान आपको परिवार के साथ किसी शुभ या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में नियोजित कार्यों के समय पर पूरे होने से आपका उत्साह बढ़ेगा. इस दौरान पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9



Source link