UP में 50% से ज्यादा स्टार्टअप्स की कमान महिलाओं के हाथ, CM योगी ने बताया कैसे बदली बेटियों की जिंदगी


Last Updated:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, जबकि महिला कार्यबल की भागीदारी 12 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हो गई है. जानिए नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में.

Top Deals Inside

UP में 50% से ज्यादा स्टार्टअप्स की कमान महिलाओं के हाथ : CM योगी आदित्यनाथZoom

सीएम योगी आदित्यनाथ.(फाइल फोटो-एएनआई)

लखनऊ: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, जबकि महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हो गई है. उन्होंने इसे महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और प्रदेश में उनके लिए खुल रहे नए अवसरों का प्रमाण बताया.

उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है.

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहीं बेटियां
सीएम ने कहा कि 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं. प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही है. महिला कार्यबल की भागीदारी 12 फीसदी से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है.

शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही हैं. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं. वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं.

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर सरकार
सीएम योगी ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है.



Source link