Last Updated:
अगर आप बोरिंग रुटीन से राहत पाने के लिए बेहतरीन फिल्मों और शोज की तलाश में हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस बार ओटीटी पर पॉलिटिकल ड्रामे से लेकर डार्क कॉमेडी और धमाकेदार रियलिटी शोज महाडोज आ रहे हैं. एक तरफ ‘कॉफी विद करण 9’ में बड़े सितारों के खुलासे देखने को मिलेंगे, वहीं ‘द डिप्लोमैट’ सीरीज का 9वां सीजन ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहा है.
नई दिल्ली. ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया दर्शकों के लिए आता है. इस हफ्ते भी रिलीज होने वाली नई लिस्ट सामने आ चुकी है. ट्विस्ट से भरे रियलिटी शो, फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. एक तरफ जहां करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं, ‘द ट्रेटर्स’ का तेगुलु वर्जन भी ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए आ रहा है.
कॉफी विद करण सीजन 9: करण जौहर अपने पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. इस शो में बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई दिलचस्प और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस मशहूर चैट शो का आखिरी सीजन होने वाला है, जिससे फैंस के लिए यह और भी ज्यादा खास बन गया है. यह शो 14 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा. (फोटो साभार: IMDb)
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कॉफी विद करण’ के इस नए सीजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शोभा बढ़ाते नजर आएंगे. चर्चा है कि इस बार भी करण जौहर के शो में सलमान खान मेहमान बन सकते हैं. खबर आ रही है कि शाहरुख खान ने यशराज स्टूडियो में करण जौहर के साथ अपने हिस्से का एपिसोड शूट भी कर लिया है. इतना ही नहीं, इस खास शूट के दौरान उनके साथ बेटे आर्यन खान के भी शामिल होने की चर्चा है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
द डिप्लोमैट सीजन 4: पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘द डिप्लोमैट’ का चौथा सीजन आ रहा है. इसमें केरी रसेल एक बार फिर यूएस एंबेसडर केट वेलर के दमदार किरदार में नजर आएंगी. यह सीरीज कूटनीति, ताकत और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बीच के जटिल समीकरणों को बेहद शानदार तरीके से दिखाती है. इस बार सभी 8 एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे. यह सीरीज 15 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल हो जाएगी. (फोटो साभार: IMDb)
द स्टॉर्म: स्वीडिश डार्क कॉमेडी फिल्म ‘द स्टॉर्म’ एक साधारण बर्थडे डिनर पार्टी से जुड़ी है, जो अचानक एक दिलचस्प मोड़ ले जाती है. जोसेफिन बोर्नबुश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गुस्ताफ स्कार्सगार्ड मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी फिलिप के 45वें जन्मदिन के जश्न के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक झटके में सब कुछ बदल जाता है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
द ट्रेटर्स तेलुगु: तेलुगु रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ में विश्वास और धोखे का रोमांचक खेल देखने को मिलेगा. ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नजर आएंगे. इसमें सिंगर चिन्मयी श्रीपदा और एक्ट्रेस प्रज्ञाती जैसे चेहरे शामिल हैं. शो की शुरुआत 15 अक्टूबर को पहले तीन एपिसोड्स के साथ होगी, जबकि बाकी एपिसोड्स हर गुरुवार को स्ट्रीम किए जाएंगे. इस रियलिटी शो को आप प्राइम वीडियो पर 15 अक्टूबर से स्ट्रीम कर पाएंगे. (फोटो साभार: Instagram@ishan.nj.giri)
रोडीज रीबर्थ: स्टंट और रोमांच से भरपूर रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है. इस सीजन में प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और निखिल चिनप्पा जैसे पुराने गैंग लीडर्स का मुकाबला अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली जैसे नए चेहरों से होगा. रणविजय सिंह इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जो कंटेस्टेंट्स को मुश्किल चुनौतियों से पार पाने में गाइड करेंगे. रोडीज रीबर्थ 16 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा. (फोटो साभार: IMDb)
सैक्रीफाइस: क्रिस इवांस, आन्या टेलर-जॉय और सलमा हयाक जैसे हॉलीवुड सितारे फिल्म ‘सैक्रीफाइस’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म भारत में लायंसगेट प्ले पर 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, जो सस्पेंस और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु ऑडियो विकल्पों में भी उपलब्ध होगी, जिससे देश के ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसका लुत्फ उठा सकेंगे. (फोटो साभार: IMDb)