प्यार अंधा होता है, ये कहावत तो आपने हजार बार सुनी होगी! लेकिन जब 21 साल का एक नौजवान 80 साल की बुजुर्ग महिला के घुटनों पर बैठकर शादी का प्रपोजल दे, तो लोगों का माथा ठकना लाजमी है. तुर्की से एक ऐसी अनोखी और हैरान कर देने वाली प्रेमकहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 21 साल के दूल्हे ने 80 साल की अपनी इतालवी गर्लफ्रेंड को दुल्हन का जोड़ा पहनाया और सरेआम शादी की गुहार लगा दी. लेकिन जैसे ही इस अनोखे जोड़े का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, दुनिया भर के लोगों को इस प्यार में खोच नजर आ गया.
पहली नजर का प्यार या सोची-समझी चाल?
तुर्की के मारडिन शहर के रहने वाले 21 साल के मेहमत का दावा है कि जब उसने 80 साल की अपनी इटैलियन प्रेमिका को पहली बार देखा, तो उसे पहली ही नजर में सच्चा वाला प्यार हो गया. उम्र के लगभग 60 साल के लंबे-चौड़े फासले को दरकिनार करते हुए मेहमत ने अपनी नानी-दादी की उम्र की इस महिला को सफेद शादी के जोड़े में सजाया और घुटनों पर बैठकर बड़ी ही रोमांटिक स्टाइल में शादी का प्रस्ताव रख दिया.
मेहमत का कहना है कि उसे अपनी 80 साल की मंगेतर से कोई आर्थिक लालच या धन-दौलत की चाहत नहीं है. हम दोनों के बीच का ये रिश्ता पूरी तरह से पवित्र, सच्चा और बिना किसी मतलब का प्यार है’. वो अब इस विदेशी दुल्हन को अपने गांव मारडिन ले जाकर पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ भव्य शादी रचाने जा रहा है.
पासपोर्ट और नागरिकता: लोगों ने पकड़ लिया ‘असली खोट’!
जैसे ही इस शादी का वीडियो टिकटॉक, इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हुआ, लोगों की तेज नजरों ने वो सच पकड़ लिया जो शायद शब्दों में छिपाया जा रहा था. खबर ये सामने आई है कि इस शादी के ठीक बाद मेहमत को इटली की नागरिकता मिल गई है!
बस फिर क्या था! वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने सीधे-सीधे आरोप लगा दिया कि ‘सच्चा प्यार नहीं, पासपोर्ट का खेल है’. लोगों का कहना है कि 21 साल के नौजवान ने प्यार का नाटक सिर्फ यूरोपीय देश का पासपोर्ट और वीजा हासिल करने के लिए रचाया है. दुनिया भर में इसे सीधे तौर पर ‘सिटीजनशिप स्कैम’ या ‘सौदा’ करार दिया जा रहा है.
मारडिन में पारंपरिक शादी की तैयारी: जश्न या दिखावा?
इन तमाम आलोचनाओं और सोशल मीडिया के तानों के बावजूद, दूल्हे मेहमत के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं. उसने साफ कर दिया है कि वो दुनिया की बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा. मेहमत अब अपनी 80 वर्षीय इतालवी दुल्हन को लेकर अपने गृहनगर मारडिन पहुंच रहा है, जहां तुर्की की पुरानी परंपराओं और कस्टम्स के हिसाब से ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी शादी कराई जाएगी.
21 साल के मेहमत और 80 साल की इटैलियन प्रेमिका (Video Credit- guneydoguajans @/X)
प्यार या मजबूरी? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस अजीबोगरीब शादी के वीडियो ने इंटरनेट को दो धड़ों में बांट दिया है. एक तरफ जहां कुछ लोग इसे ‘एज इज़ जस्ट ए नंबर’ का नारा देकर इसे मेहमत की निजी पसंद बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 90 प्रतिशत यूजर्स इसे सरासर फर्जीवाड़ा और नागरिकता पाने का गंदा पैंतरा मान रहे हैं.
इटली में नागरिकता का गोरखधंधा
इटली में नकली शादियों और फर्जी कागजातों के जरिए नागरिकता हासिल करने का गोरखधंधा कोई छोटा-मोटा खेल नहीं है, बल्कि इसके तार दूर-दूर तक जुड़े हैं. इटली के आंतरिक मंत्रालय, पुलिस और जांच एजेंसियों के चौंकाने वाले आंकड़े हैं.
- फर्जी शादियों का खतरनाक खेल (Sham Marriages) : रेट कार्ड और लाखों का सौदा: इटालियन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गैर-यूरोपीय देशों के लोगों को इटली की नागरिकता या पक्का रेजिडेंस दिलाने के लिए फर्जी शादियां करवाई जाती हैं. इसके लिए बिचौलिए 5,000 से 15,000 यूरो यानी करीब 4.5 से 13 लाख रुपए तक वसूलते हैं. इसमें से जो स्थानीय इटैलियन नागरिक फर्जी दूल्हा या दुल्हन बनता है, उसे 1,000 से 3,000 यूरो थमा दिए जाते हैं.
- सीधे जेल की हवा: इटली के कानून के मुताबिक नकली शादी के दम पर पासपोर्ट या परमिट हासिल करना बहुत बड़ा गुनाह है. पकड़े जाने पर 1 साल से 6 साल तक की जेल और भारी जुर्माना भुगतना पड़ता है. जैसे ही धोखाधड़ी पकड़ी जाती है, नागरिकता और परमिट तुरंत रद्द कर दिए जाते हैं.
- रैकेट का पर्दाफाश: टस्कनी, सिसिली और लोम्बार्डी जैसे इलाकों में पुलिस ने ऐसे कई गैंग पकड़े हैं, जहां एक-एक एजेंट ने 50 से ज्यादा फर्जी शादियां करवा रखी थीं.
फर्जी वंश-आधारित नागरिकता का झोल
इटली का कानून ये कहता है कि अगर आपके पूर्वज इटली के थे, तो आपको वहां की नागरिकता मिल सकती है. इस नियम का सबसे ज्यादा फर्जी फायदा ब्राजील और अर्जेंटीना के लोग उठाते हैं. इटली के छोटे-छोटे नगर निगमों के अधिकारियों को मोटी घूस देकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज सिस्टम में दर्ज करवा लिए जाते हैं.
धड़ल्ले से रद्द हो रही नागरिकता
- कोलियो कांड: इटालियन पुलिस ने जांच के दौरान 500 से ज्यादा ऐसे ब्राजीलियाई लोगों की नागरिकता एक झटके में रद्द कर दी, जिन्होंने फर्जी कागजों से ये अधिकार पाया था.
- छोटे शहरों में फर्जीवाड़ा: लाज़ियो और कैंपानिया जैसे छोटे शहरों में एक साथ 300 से 1,000 लोगों के फर्जी रेजिडेंसी पते पकड़े गए, जिसके बाद उन सभी के इटैलियन पासपोर्ट रद्द कर दिए गए.
चालाक प्रशासन की कड़ी जांच
3 साल का कड़ा नियम: सिर्फ कागजी शादी करके भाग जाना आसान नहीं है. शादी के आधार पर नागरिकता पाने के लिए कम से कम 2 साल और अगर विदेश में हैं तो 3 साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहना अनिवार्य है.
अचानक छापा: इटैलियन पुलिस कभी भी बिना बताए जोड़े के घर पर धमक जाती है. वो ये चेक करते हैं कि दोनों वाकई एक ही घर में रह रहे हैं या नहीं. अगर घर में दोनों के कपड़े, सामान या साथ रहने का कोई पक्का सबूत नहीं मिला, तो फाइल उसी वक्त खारिज कर दी जाती है.