धोनी कैसे-कैसे लोगों से मिलते हैं… एयरहोस्टेस के साथ माही के वीडियो पर बवाल
Last Updated:
MS Dhoni का एयरहोस्टेस के साथ एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. माही इस वीडियो में फ्लाइट के भीतर एयर होस्टेस से हंस-हंसकर बतिया रहे हैं. जमकर हंसी-मजाक चल रही है. एयर होस्टेस ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर किया तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इस हद तक ट्रोल कर दिया कि लड़की को कमेंट बॉक्स ही बंद करना पड़ा.
एमएस धोनी के साथ महिला केबिन क्रू का वीडियो वायरल
नई दिल्ली: धोनी की दीवानगी उनके चाहने वालों के सिर चढ़कर बोलती है. मिस्टर कूल के नाम से मशहूर माही भले ही संन्यास ले चुके हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी भी एक्टिव क्रिकेटर से कम नहीं. फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. जो शख्स अपनी पर्सनल लाइफ बेहद निजी रखता हो, उससे मिल पाना किसी सपने से कम नहीं, लेकिन एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की क्रू मेंबर ऐश्वर्या सिंह शायद भाग्यशाली थीं.
एमएस धोनी से एयरहोस्टेस की मुलाकात
ऐश्वर्या सिंह की माने तो धोनी ने पूरे धैर्य के साथ उनकी बात सुनी और फिर कुछ काम की बातें कहीं और एक मजाक भी किया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. ऐश्वर्या की माने तो धोनी ने उन्हें काम के मुश्किल दिनों से निपटने के बारे में सलाह दी. फ्लाइट से जुड़ा अपना एक पुराना किस्सा भी सुनाया, जो बेहद मजाकिया था.
एयरहोस्टेस के पोस्ट में लोगों द्वारा किए गए कमेंट्स
इन निजी टिप्पणियों से परेशान होकर एयरहोस्टेस ऐश्वर्या सिंह ने कमेंट सेक्शन ही ऑफ कर दिया.
एयरहोस्टेस के पोस्ट में लोगों द्वारा किए गए कमेंट्स
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे जबकि अनगिनत कमेंट्स इस पोस्ट की शोभा बढ़ा रहे थे. जहां कई लोगों ने धोनी से मिलने का मौका मिलने पर ऐश्वर्या को बधाई दी, कुछ ऐसे भी थे, जिनका ये मानना था कि माही को किसी से भी नहीं मिल लेना चाहिए. कुछ फैंस ने तो ऐसे कमेंट किए, जिसे बेहद आपत्तिजनक माना जा सकता है. ऊपर ऐसे ही कुछ स्क्रीनशॉट्स लगाए हुए हैं.