Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक नाना ने अपनी नातिन के जन्म पर अनोखी खुशी मनाई. सेवानिवृत्त कानूनगो शेर सिंह ने नातिन को दूल्हे वाले भव्य रथ और बैंड-बाजों के साथ अपने घर स्वागत कर लाए.
हमीरपुर जिले में बेटी के घर पर नन्हीं परी का जन्म होने पर पहली बार अपने नाना के घर भव्य रथ में बिठाकर लाया गया.
हमीरपुर. पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था. लेकिन अब वक्त बदल गया है. बेटियों के पैदा होने पर अब जश्न मनाया जाता है. मामला हिमाचल प्रदेश का है, जहां पर अपनी नातिन के जन्म पर एक नाना ने अनोखे तरीके से खुशी जताई और देखकर लोग भी हैरान रह गए.
दरअसल, हमीरपुर जिले में बेटी के घर पर नन्हीं परी का जन्म होने पर पहली बार अपने नाना के घर भव्य रथ में बिठाकर लाया गया. शहर के वार्ड नंबर 10 बायपास स्थित रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह के घर पर अपनी नाती को पहली बार रथ में बिठाकर बैंड बाजा के साथ घर पर लाए.
घर से कुछ दूरी पहले ही और बैंड बाजा के साथ नाना नानी और बाकी रिश्तेदारों ने इस रथ यात्रा में भाग लिया और खुशी के पलों को सांचा किया है. वही अपनी नाना शेर सिंह और नानी अनिता के घर पहुंचने पर नन्ही नाती श्रजीनिका का स्वागत किया.
म्हारी छोरियां क्या छोरों से कम हैं…हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नाना नाना अपनी बेटी की नवजात बच्ची यानी अपनी नातिन को अपने घर भव्य रथ में बिठाकर लाए.
#Daughters #himachalpradesh https://t.co/eGI35wZc3t