Last Updated:
Rajasthan Panchayat Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने टिकट बंटवारे को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया है कि इस बार कांग्रेस करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देकर चुनावी मैदान में उतारेगी. भंवर जितेंद्र सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी. किसी भी नेता की व्यक्तिगत पसंद के बजाय जनता की राय को तरजीह दी जाएगी. कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय तक एक-एक वार्ड का दौरा किया है और जमीनी हालात को समझा है. उसी रिपोर्ट के आधार पर जिताऊ चेहरों को चुना जाएगा.
अलवर. राजस्थान के अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आगामी पंचायत चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने पर जोर देगी. पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी. उम्मीदवारों का चयन जनता की पसंद और जमीनी फीडबैक के आधार पर किया जाएगा.
भंवर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, पिछले 15 से 20 दिनों से कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता और मतदाताओं से बात कर रहे हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों की राय और जमीनी हालात को समझा जा रहा है. इसी के आधार पर उम्मीदवारों के चयन में जनता की पसंद को प्राथमिकता दी जा सके.
वरिष्ठ नेताओं के साथ टिकट वितरण पर मंथन
उन्होंने बताया कि टिकट वितरण की रूपरेखा को लेकर वरिष्ठ नेताओं, नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं. इन बैठकों में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई है.
युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
कांग्रेस इस बार पंचायत चुनावों में युवाओं को अधिक अवसर देने की तैयारी में है. जितेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता बरती जाएगी. जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
कांग्रेस के जयपुर स्थित वॉर रूम में उम्मीदवारों के नामों पर लगातार चर्चा हो रही है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत वरिष्ठ नेता जिला और ब्लॉक कमेटियों से मिले पैनल के आधार पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.
स्थानीय पकड़ वाले चेहरों पर रहेगा फोकस
कांग्रेस इस बार उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरणों और जमीनी पकड़ को अहमियत दे रही है. पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर से मिले नामों पर विचार कर रही है, ताकि ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया जा सके जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ है.
कल की सूची पर टिकी नजरें
नामांकन की समय-सीमा नजदीक आने के साथ ही उम्मीदवारों की सूची को लेकर हलचल बढ़ गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 12 अक्टूबर को पहली सूची जारी कर सकती है. हालांकि, सूची जारी होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.