महिला ने जाल में फंसाकर बना लिया बुजुर्ग का गंदा वीडियो, 1 लाख वसूले, भिंड में हनी ट्रैप गैंग का खुलासा


Last Updated:

भिंड की थाना देहात पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बुजुर्ग को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया और 5 लाख रुपये मांगे. पीड़ित से 1 लाख रुपये वसूल लिए गए थे. पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Top Deals Inside

Bhind: महिला ने जाल में फंसाकर बना लिया बुजुर्ग का गंदा वीडियो, 1 लाख वसूलेZoom

भिंड पुलिस ने किया हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़.

Bhind News: भिंड जिले की थाना देहात पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का बड़ा भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर बुजुर्गों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की एक महिला सहित दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद उनसे मोटी रकम की अवैध वसूली करते थे. इस गिरोह के दो सदस्य पूर्व में भी हनी ट्रैप के मामलों में पकड़े जा चुके हैं.

जीजा बताकर बिछाया था जाल
यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित फरियादी ने थाना देहात पहुंचकर लिखित सूचना दी. फरियादी ने बताया कि करीब 14-15 दिन पहले उसके पास एक महिला का फोन आया था. महिला फोन पर जीजा का संबंध बताकर मीठी-मीठी बातें करने लगी. इसके बाद महिला ने पीड़ित को सर्किट हाउस के पास मिलने के लिए बुलाया. सर्किट हाउस के पास मिलने पर महिला ने फरियादी पर चाय पीने का दबाव बनाया. वह पीड़ित को अपने घर ले आई. वहां पूर्व से रची साजिश के तहत जाल बिछाया गया था. महिला ने फरियादी को फंसाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली.

5 लाख रुपये की मांग, 1 लाख वसूल लिए
वीडियो बनाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को डराना-धमकाना शुरू कर दिया. आरोपियों ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. साथ ही झूठे बलात्कार और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट के केस में फंसाने की बात कही. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने पीड़ित से तत्काल 2 घंटे के अंदर 1 लाख रुपये वसूल भी कर लिए थे.

चार आरोपियों पर मामला दर्ज
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देहात भिण्ड पुलिस ने गैंग में शामिल दो महिलाओं और दो पुरुषों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अपराध क्रमांक 670/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 308(6), 351(2), 61(2) और 3(5) के तहत केस पंजीकृत किया है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में टीम गठित की गई. यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सर्किट हाउस के पास से एक महिला व एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुराने शातिर बदमाश हैं फरार आरोपी
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि गैंग में शामिल फरार एक महिला और एक पुरुष आरोपी पहले भी हनी ट्रैप में पकड़े जा चुके हैं. ये शातिर बदमाश हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या हनी ट्रैप संबंधी घटना होने पर बिना भय एवं संकोच के तत्काल नजदीकी पुलिस थाना पर सूचना दें



Source link