Last Updated:
Himachal First Mono Rail: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में बागवानों के लिए अनोखा मोनो रेल प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. पहाड़ी इलाकों में फल और कृषि उत्पादों को सड़क तक लाने में बागवानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.आईआईटी मंडी की मदद से मोनो रेल की रिपोर्ट तैयार की गई थी.
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी इन योजना को लेकर काफी रुचि दिखाई थी.
मंडी. क्या आपने कभी मोनो रेल देखी है. पहाड़ों में अब इसे चलाने की तैयारी है. यह कर दिखाया है हिमाचल के एक बागवान ने. उन्होंने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खेतीबाड़ी और बागवानी को सुगम बनाने के लिए प्रयास किया है और अब एक ऐसा प्रयास शुरू होने जा रहा है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ.
दरअसल, मंडी जिले के सुंदर नगर में बागानों के बीच मोनो रेल को चलाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. सुंदरनगर में पलौहटा गांव में इस मोनो रेल के पायलट प्रोजेक्ट को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है. यह प्रदेश का पहला मोनो रेल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है.
फलों और कृषि उत्पादों को ले जाने में मदद
मंडी जिले के सुंदर नगर में बागानों के बीच मोनो रेल को चलाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ है.
अब हिमाचल के अन्य क्लस्टरों में भी मोनो रेल स्थापित होने की उम्मीद.
आईआईटी की मदद से प्रोजेक्ट तैयार
इस मोनो रेल के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतार रहे डिस्ट्रिब्यूटर तेजेंद्र सैनी ने बताया कि ऐसा प्रोजेक्ट का काम करना उनके लिए भी एक यूनिक अनुभव है. इसका सामान विभिन्न स्थानों से मंगवाकर इस कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आईआईटी मंडी के मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने इस मोनो रेल की तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की है, जिसके बाद ही यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. इस प्रोजेक्ट की तर्ज पर अन्य क्लस्टरों में भी मोनो रेल स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है. वह बताते हैं कि विदेशों में इस तकनीक का इस्तेमाल काफी हो रहा है. बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी इन योजना को लेकर काफी रुचि दिखाई थी.