यूपी में महिला पुलिस की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार के पार, सीएम योगी ने बताई 2017 से अब तक की तस्वीर


Last Updated:

CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प का संदेश देते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है. जानिए मिशन शक्ति, महिला बीट पुलिसिंग और तीन महिला पीएसी बटालियनों से जुड़ी अहम बातें.

Top Deals Inside

यूपी में महिला पुलिस की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार के पार : सीएम योगीZoom

सीएम योगी आदित्यनाथ का फाइल फोटो..

लखनऊ: शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के महत्व को बताते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का संदेश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों का सामना करने वाला उत्तर प्रदेश अब महिलाओं की सुरक्षा और सामर्थ्य को लेकर नई पहचान बना रहा है. उनके मुताबिक, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ मिशन शक्ति जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में भूमिका निभाई है.

सीएम ने 2017 से पहले और बाद के यूपी की दिखाई तस्वीर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 2017 से पहले और इसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना की. कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है. विगत 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है.

महिला सुरक्षा तंत्र को किया सुदृढ़
सीएम योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है.

यूपी पुलिस में 44,000 से अधिक हुआ महिला कार्यबल
मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्यबल में महिलाओं के योगदान का भी जिक्र किया. कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश महिला पुलिस कार्यबल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हुआ है. इसके साथ ही लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर 3 महिला पीएसी बटालियनों का भी गठन हुआ है.

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नारी सुरक्षा से सशक्तीकरण की यह अहर्निश यात्रा ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही है.



Source link