मैं अच्छा गेंदबाज नहीं… फिटनेस विवाद पर बोले मोहम्मद शमी, इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर साधा निशाना


होमखेलक्रिकेट

मैं अच्छा गेंदबाज नहीं… फिटनेस विवाद पर बोले शमी, सिलेक्टर्स पर कसा तंज

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से अपनी वापसी का दावा ठोक दिया है. शमी अभी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले शमी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद शमी से जब उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर तंज कस दिया.

Top Deals Inside

मैं अच्छा गेंदबाज नहीं... फिटनेस विवाद पर बोले शमी, सिलेक्टर्स पर कसा तंजZoom

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी के लिए हुंकार भर दी है. शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में शमी ने बंगाल के लिए 17.3 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अपनी इस गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 9 मेडन ओवर डाले. शमी की इस घातक गेंदबाजी के चलते दिल्ली की पारी 240 रनों पर सिमट गई.

पारी में चार विकेट लेने के बाद जब दिन का खेल समाप्त हुआ, तो पत्रकारों ने उनसे फिटनेस को लेकर सवाल पूछा, जिसका शमी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. शमी ने कहा, “आप मेरी फिटनेस देख रहे हैं, लिख दीजिए. आप मुझे देख रहे हैं, मेरे कहने से क्या होगा? मैं मैदान पर हूं, खेल रहा हूं और जहां भी मौका मिल रहा है, वहां खेल रहा हूं.”

शमी ने सिलेक्टर्स पर भी कसा तंज

फिटनेस के अलावा शमी से ये भी पूछा गया कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्होंने क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है. इसके जवाब में उन्होंने सिलेक्टर्स पर तंज कसते हुए कहा, “मैं अच्छा गेंदबाज नहीं हूं.शायद ये वजह रही होगी.” शमी के इस जवाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से उनमें कितनी निराशा है.

भुवनेश्वर की वापसी पर शमी ने जताई खुशी

इसके अलावा टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी करने वाले पेसर भुवनेश्वर कुमार को लेकर मोहम्मद शमी ने खुशी जताई. शमी ने भुवनेश्वर को लेकर कहा, “भुवी की पहले ही वापसी हो जानी चाहिए थी. दिक्कत ये है कि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता है, लेकिन इसका मतलब ये कि उनकी प्रतिभा को लंबे समय तक रोका जाए. यह उनके लिए अच्छा है. उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इसके हकदार हैं.”



Source link