Last Updated:
त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है और सिनेलवर्स के लिए मेकर्स ने इस हफ्ते मनोरंजन की पूरी व्यवस्था कर रखी है. इस हफ्ते थिएटर्स में नई फिल्मों का मेला लगने वाला है. आप एडवांस बुकिंग करें उससे पहले इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालिए.
नई दिल्ली. इस हफ्ते थिएटर्स में नॉर्थ से लेकर साउथ तक तूफान उठने वाला है. साउथ से दो मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. वहीं नॉर्थ से दो ऐसे कलाकारों की फिल्में आ रहीं हैं जिन्होंने हर बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. इस लिस्ट में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए कुछ न कुछ शामिल है. तो चलिए जानते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म प्रहार की. ये पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्जवल निकल पर आधारित फिल्म है. राजकुमार राव ने फिल्म में उज्जवल निकम का किरदार अदा किया है. इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम रोल में दिखने वाली हैं. प्रहार सच्ची घटनाओं पर आधारित है. ये मुंबई में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिलाने की कहानी है. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी नई फिल्म ”नई नवेली” को लेकर चर्चा में हैं. इस बार एक्ट्रेस पर्दे पर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वह मोहिनी नाम की एक नई दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो अपने ससुराल में आते ही सबका दिल जीत लेती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब परिवार का एक सदस्य उसके असली रूप को लेकर शक करने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फैंटेसी, कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है. यामी गौतम की फिल्म उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक साधारण परिवार की कहानी है. यामी गौतम की ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में राजकुमार राव की प्रहार को सीधी टक्कर देने वाली है.
अब बात करते हैं रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की. ये सुपरस्टार थलाइवा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर 2’ की सीक्वल फिल्म है. इसको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने की उम्मीद है. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. विजय और रश्मिका को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. दोनों असली घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘राणाबली’ में दिखने वाले हैं. ‘राणाबली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. ये पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
विद्युत जामवाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में विद्युत जामवाल ने अपने स्टंट से हर किसी को हैरान कर दिया था. वो स्टेज पर 15 मिनट तक बिना सांस लिए और 20 मिनट तक बिना पलकें छपकाए खड़े रहे. हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’में विद्युत जामवाल का अहम रोल है. मशहूर वीडियो गेम की दुनिया से प्रेरित इस फिल्म में भरपूर एक्शन, रोमांच और दमदार फाइट सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. विद्युत की मौजूदगी इसे भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास बनाती है. हॉलीवुड के इस एक्शन एडवेंचर का इंतजार कर रहे भारतीय फैंस 16 अक्टूबर को इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे.
इस लिस्ट में आखिरी फिल्म बच्चों के लिए हैं. जहां बड़ों के लिए इतना कुछ है, वहीं बच्चों के लिए भी एक शानदार फिल्म है. कार्टून सीरीज की फिल्म शॉन द शीप – द बीस्ट ऑफ मॉसी बॉटम इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. बच्चों की ये खास फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.