तुम देखना मेरा काली रूप… अजय-ममता की लड़ाई में कूदीं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या

तुम देखना मेरा काली रूप… अजय-ममता की लड़ाई में कूदीं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या


लखनऊः कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी लड़ाई अब खुलकर सामने आने लगी है. इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने यह साफ कर दिया है कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. इस बीच एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो ममता चौधरी और यूपी महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या के बीच हुई बातचीत का अंश है. अजय राय के साथ कांग्रेस में हुए विवाद के बाद ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल रही और वर्तमान में यूपी महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने की ममता चौधरी से फोन पर बातचीत की.

इस दौरान ममता चौधरी ने कहा- मामला कुछ नहीं हुआ, अजय राय को कोई कंफ्यूजन हुई. उनको किसी ने कमेंट कर दिया. उनको शायद कोई फ्रस्ट्रेशन था और फिर इनके गुंडे गुर्गे चप्पल-जूता चलाने लगे महिलाओं पर.

महिला आयोग की सदस्य (प्रियंका मौर्या) – कांग्रेस का इतना बड़ा पद संभाले और ऐसी हरकत

ममता चौधरी – दलित…दलित..I think it’s enough for you..

ममता – हम महिलाओ के साथ मारपीट हुई

महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या – तब कैसे ये सम्मान करेंगे महिलाओं का

ममता – हमलोगों में से किसी ने कुछ बोला नहीं, और अगर क्या कोई महिला कुछ गाली देगी तो तुम मारने लगोगे, यही स्टेटमेंट मैंने दिया.

महिला आयोग सदस्य -प्रियंका गांधी कहां हैं, प्रोटेस्ट में लौट रही हैं, यहां अपनी महिलाएं नहीं दिख रही हैं यूपी में.

ममता – सब लोग बहुत शॉक हैं, हमें नहीं पता प्रियंका जी कहां है, राजेंद्र पाल ने तुरन्त एक कमेटी बनाई है कि जाओ पता करो हुआ क्या है.

महिला आयोग सदस्य – यानी ये पहले से प्लान कर के आये थे, ऐसा करेंगे, हालांकि यही है कांग्रेस में, मैं तो रही हूं कांग्रेस में, देखा है, क्या हुआ है.

ममता -हम शारीरिक तो कमजोर ही हैं, औऱ कोई पुरूष नहीं आया बचाने….I will see to it priynanka..If the decision does not goes fine..Then तुम देखो मेरा काली का रूप.

महिला आयोग सदस्य – बहन कोहनी मार रही है, भाई उधर इज्जत उठा रहा है, मामला यूपी में क्या चल रहा नहीं दिख रहे. These people are goons of congress.. मैंने तो उल्टा सीधा देखा और सहा है.

ममता चौधरी- 4 बार की पार्षद, दलित महिला से ऐसे गुंडई करा रहे हैं, क्या सर को , राहुल जी को ये चीज नहीं दिख रही है.

महिला आयोग सदस्य – राहुल जी तो ठीक है, प्रियंका जी को भी नहीं दिख रही है. वह तो महिला ही हैं और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की बात करने वाली हैं, बात ही करती रह जाती हैं.



Source link