Last Updated:
मलयालम फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ में जॉर्जकुट्टी का आइकॉनिक रोल निभाने वाले मोहनलाल ने अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ देख ली और अब उन्होंने फिल्म की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि हिंदी टीम ने इस सफर को बहुत ही शानदार तरीके से जिस सही अंजाम तक पहुंचाया है, वो काबिले तारीफ है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का तूफान जारी है, जहां ‘दृश्यम 3’ 10 दिनों में दुनियाभर में करीब 480 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. (फोटो साभार: सैकनिल्क)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. यह साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शुमार हो चुकी है. अब ‘दृश्यम’ की ओरिजिनल मलयालम फ्रेंचाइजी में जॉर्जकुट्टी का रोल निभाने वाले सुपरस्टार मोहनलाल ने हिंदी मूवी ‘दृश्यम 3’ देखने के बाद इसकी जमकर सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है.
ओरिजिनल से अलग बनी ‘दृश्यम 3’ की कहानी
पिछले कई सालों से मलयालम ‘दृश्यम’ की अपनी एक अलग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है, जहां मोहनलाल का किरदार जॉर्जकुट्टी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में से एक बन चुका है. हालांकि, हिंदी फ्रेंचाइजी ने मलयालम के तीसरे पार्ट को सीधे कॉपी करने के बजाय अपनी एक अलग कहानी गढ़ी है. कई दर्शकों का तो यहां तक कहना है कि हिंदी मूवी का क्लाइमैक्स, मलयालम फिल्म से भी ज्यादा दमदार है.
देश-विदेश में बजा दृश्यम: द कंक्लूजन’ का डंका
दृश्यम: द कंक्लूजन’ की दमदार स्टारकास्ट
बताते चलें कि अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर विजय सालगांवकर के अपने आइकॉनिक रोल में लौटे हैं, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर बार पुलिस को चकमा देने में माहिर है. उनके साथ तब्बू ने मीरा देशमुख के रूप में वापसी की है, जबकि श्रिया सरन फिर से नंदिनी के किरदार में नजर आ रही हैं. इनके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे सितारों की दमदार टोली मौजूद है.