दिवाली पर घर को देना है रॉयल लुक? देहरादून में यहां मिल रहे खास मलेशियन मार्बल वॉटर फाउंटेन, मात्र ₹1,000 से शुरू

दिवाली पर घर को देना है रॉयल लुक? देहरादून में यहां मिल रहे खास मलेशियन मार्बल वॉटर फाउंटेन, मात्र ₹1,000 से शुरू


Last Updated:

Decorative Water Fountain for Home: दिवाली पर घर को सजाने के लिए अगर आप लाइट्स और फूलों से कुछ अलग करना चाहते हैं, तो पानी और रोशनी से जगमगाते फाउंटेन आपके घर को खास लुक दे सकते हैं. देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे मेले में मलेशियन मार्बल से बने फाउंटेन की कई डिजाइन देखने को मिल रही हैं. इनमें महात्मा बुद्ध, फ्लोरल और रॉक स्टाइल के फाउंटेन शामिल हैं, जिन्हें घर के अंदर से लेकर बालकनी, छत और गार्डन तक में रखा जा सकता है. खास बात यह है कि इनकी कीमत 1,000 रुपये से शुरू होती है और डिजाइन के हिसाब से बढ़ती है. दुकानदार वकील के मुताबिक, इनमें पानी के साथ लाइटिंग की व्यवस्था भी है और जरूरत पड़ने पर मोटर बदली जा सकती है.

Top Deals Inside

देहरादून: दिवाली पर घर को सजाने के लिए लोग लाइट्स, फूलों और डेकोरेटिव आइटम्स की खरीदारी करते हैं. लेकिन अगर आप इस बार घर, गार्डन या छत को कुछ अलग लुक देना चाहते हैं, तो पानी और रोशनी से सजे फाउंटेन भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं. देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे मेले में मलेशियन मार्बल के कई तरह के वॉटर फाउंटेन मिल रहे हैं. इनमें महात्मा बुद्ध, फ्लोरल और रॉक स्टाइल के डिजाइन शामिल हैं. इनकी कीमत भी 1,000 रुपये से शुरू होती है.

इन फाउंटेन की खासियत सिर्फ इनका डिजाइन नहीं, बल्कि इनमें पानी के साथ रोशनी की व्यवस्था भी है. दुकान के मालिक वकील ने लोकल 18 को बताया कि यहां छोटे-बड़े कई आकार के फाउंटेन उपलब्ध हैं. इन्हें घर के अंदर के साथ बालकनी, छत और गार्डन में भी रखा जा सकता है. ऐसे में जो लोग त्योहारों पर घर की सजावट में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए मेले में ये विकल्प मौजूद हैं.

मलेशिया में तैयार होते हैं ये फाउंटेन
दुकान के मालिक वकील के मुताबिक, इन फाउंटेन का निर्माण मलेशिया में होता है और वहां से तैयार होकर इन्हें भारत लाया जाता है. उन्होंने बताया कि मलेशियन मार्बल से बने इन फाउंटेन की बनावट मजबूत होती है. उनके अनुसार, फाइबर के कुछ फाउंटेन पर दबाव पड़ने से नुकसान हो सकता है, जबकि ये फाउंटेन लंबे समय तक चल सकते हैं.

बुद्ध, फ्लोरल और रॉक स्टाइल में मिल रहे डिजाइन
मेले में अलग-अलग पसंद के हिसाब से कई डिजाइन के फाउंटेन रखे गए हैं. इनमें महात्मा बुद्ध की आकृति वाले फाउंटेन के साथ फ्लोरल और रॉक स्टाइल के डिजाइन भी शामिल हैं. इनकी मदद से ड्राइंग रूम, एंट्रेंस, बालकनी या छत को सजाया जा सकता है. पानी के बहाव के साथ इनमें लगी लाइट इन्हें सजावट का खास हिस्सा बनाती है.

धूप और बारिश में भी रख सकते हैं बाहर
दुकान मालिक ने बताया कि इन फाउंटेन को घर के बाहर या गार्डन में भी रखा जा सकता है. उनके मुताबिक, इन पर धूप और बारिश का रंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी बताया कि इनकी बनावट ऐसी है कि इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद जरूरत पड़ने पर इनकी मोटर बदली जा सकती है.

कम बिजली खर्च में चलता है फाउंटेन
वकील के मुताबिक, इन फाउंटेन में पानी भरकर इस्तेमाल किया जाता है और पानी की स्थिति के अनुसार उसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि इनमें फिल्टर पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. बिजली की खपत को लेकर उनका दावा है कि फाउंटेन को 24 घंटे चलाने पर करीब 24 से 25 रुपये तक का खर्च आता है. इन फाउंटेन की कीमत 1,000 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और आकार के हिसाब से बढ़ती है. ऐसे में दिवाली पर घर को सजाने के लिए कुछ अलग तलाश रहे लोग देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे मेले में इनके डिजाइन और कीमत देख सकते हैं.



Source link