Last Updated:
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में महाराष्ट्र के तुलजापुर स्थित तुलजा माता मंदिर की तर्ज पर मां नौ दुर्गा का भव्य धाम तैयार किया गया है. नवरात्रि के अवसर पर यहां स्थापित आकर्षक प्रतिमा और भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है. शहर में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तुलजापुर स्थित तुलजा माता मंदिर की तर्ज पर मां नौ दुर्गा का भव्य धाम तैयार किया गया है. धाम में स्थापित मां की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं.
लोकल 18 की टीम को मंदिर समिति के बंटी नागोरी सुभाष यादव अतुल नवग्रह ने जानकारी देते हुए बताया कि धाम की भव्यता, आकर्षक सजावट और प्रतिमा का मनमोहक स्वरूप लोगों का ध्यान खींच रहा है. नवरात्रि के अवसर पर माता के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. धाम में पहुंचकर भक्तों को धार्मिक आस्था के साथ भव्य मंदिर जैसी अनुभूति हो रही है.
चार दिन की मेहनत से तैयार किया भव्य धाम
क्षेत्र के निवासी सुभाष यादव ने बताया कि इस धाम का निर्माण महाराष्ट्र के तुलजापुर स्थित तुलजा माता मंदिर की तर्ज पर किया गया है. धाम को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कलाकारों ने लगातार चार दिनों तक कड़ी मेहनत की.कलाकारों की मेहनत और कलात्मकता के चलते धाम को भव्य रूप दिया गया है. कलाकार शिव पाटिल ने इस धाम गो बनाया हैं.
जो अब शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है. धाम को तैयार करने में कलाकारों ने सजावट और प्रतिमा के स्वरूप पर विशेष ध्यान दिया. यही वजह है कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु इसकी भव्यता को देखकर आकर्षित हो रहे हैं. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व होता है. ऐसे में मां नौ दुर्गा के इस भव्य धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है.
भक्तों का लगा तांता
बुरहानपुर में तैयार किया गया यह धाम धार्मिक आस्था और कलात्मकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया है. नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की आवाजाही बनी हुई है. मां के दर्शन कर श्रद्धालु पुण्य लाभ ले रहे हैं. तुलजापुर की तर्ज पर तैयार इस धाम ने शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.