जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भूल जाएं, सरकार ने दिल्ली में तय कर दिए ये 3 जगह
Last Updated:
Jantar Mantar Protest: लोकतांत्रिक आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों के सबसे चर्चित पते ‘जंतर-मंतर’ की पहचान अब हमेशा के लिए बदलने जा रही है. केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से डी-नोटिफाई करते हुए यहां धरने-प्रदर्शनों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. अब दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को अपनी बात रखने के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड का रुख करना होगा.
सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. (पीटीआई)
जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. सरकार ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किए हैं. रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत होगी.
दिल्ली में प्रोटेस्ट या प्रदर्शन करने के लिए गाइडलाइन:
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मौजूदा “तय जगह” की जगह नागरिकों के प्रोटेस्ट/प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए दूसरी सही जगहों की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी.
कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई कर दिया गया है. तीन नई जगहों, यानी रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड, ईस्ट दिल्ली को प्रोटेस्ट/प्रदर्शन करने के लिए नई जगहों के तौर पर तय किया गया है.
इन तीन जगहों पर प्रोटेस्ट/प्रदर्शन करने के लिए डिटेल्ड और बदला हुआ SOP अलग से जारी किया जाएगा. यह पहले के स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर L&O/48/22, तारीख 28.04.2022 में थोड़ा बदलाव है.