Last Updated:
वैसे तो रणबीर कपूर की रामायण की खूब चर्चा है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी जारी कर दी है. इस बीच रामलीला से गौरव खन्ना का राम के रूप में दिव्य रूप देखने को मिला है जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर रहे गौरव खन्ना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. नवरात्रि का मौका है. जगह जगह रामलीला शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली से लेकर आगरा तक रामलीला की धूम रहती है और यहां बड़े बड़े एक्टर परफॉर्म करते दिखते हैं. ठीक ऐसे ही, आगरा की रामलीला में गौरव खन्ना भी नजर आए.
रणबीर कपूर की रामायण से पहले वह आगरा की रामलीला में प्रभु राम का रूप धारण किए रामलीला में नजर आए. सोशल मीडिया पर ढेरों फैंस ने उनके साथ वाली सेल्फी और फोटोज शेयर की. साथ ही एक्टर की जमकर तारीफ की. (Insta/self_obsessed_sdeepanjali_98)
इतना ही नहीं, गौरव खन्ना की रणबीर कपूर से तुलना भी की. आगरा की जनकपुरी महोत्सव 2026 की रालमीला में राम के रूप में गौरव खन्ना को देखकर फैंस ने खूब तारीफ की. गौरव ने पहली बार राम का रोल अदा किया. (Insta/thesunnysharmaofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गौरव खन्ना को देखते ही तमाम फैंस स्टेज के पास उनके साथ सेल्फी खिंचवाने भी आए. फैंस उनके इस चमत्कारी ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान भी हो गए. इसलिए उन्हें खूब पसंद किया और सराहा. वहीं एक्टर के पैरेंट्स को भी बेटे की परफॉर्मेंस खूब पसंद आई. (Insta/thesunnysharmaofficial)
सोशल मीडिया पर एक्टर की वीडियो भी वायरल हुई. जहां कमेंट में गौरव खन्ना की तुलना फैंस ने रणबीर कपूर से भी की. एक ने लिखा, ‘रामायण में रणबीर कपूर को ही क्यों, देखो गौरव खन्ना कितना प्रभु राम के रूप में जम रहे हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘वह राम के रोल में दिव्य लग रहे हैं. रोंगटे ही खड़े हो गए.’ (Insta/_upadhyay_8171)
एक और फैन ने कमेंट किया, “राम के रूप में गौरव बहुत दिव्य और सुंदर थे. वह हमेशा अपनी सादगी और शांत अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं. एक बार फिर उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली.” वहीं दूसरे फैन ने कहा कि एक्टर की एक्टिंग, ग्रेस और सादगी सब बेस्ट था. राम के रूप में देखकर खुशी से दिल भर आया. (Insta/heenadivijsagar0520)
रणबीर कपूर की रामायण में हनुमान सनी देओल बने हैं. वहीं गौरव खन्ना की आगरा वाली रामायण में बिंदू दारा सिंह नजर आए. उनके फैंस ने भी उनके ढेर सारे फोटोज शेयर किए हैं. (Insta/_upadhyay_8171)
बता दें रणबीर कपूर की रामायण का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. रामायण की एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू हो रही है. फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. जिसमें साई पल्लवी, सनी देओल, यश समेत तमाम सितारे नजर आएंगे. (Insta/_upadhyay_8171)