कौन हैं ITS अफसर नवीन जाखड़, जो AI से लगा रहे फर्जी सिम और साइबर स्कैम पर लगाम?

कौन हैं ITS अफसर नवीन जाखड़, जो AI से लगा रहे फर्जी सिम और साइबर स्कैम पर लगाम?


UPSC Story : हमारे और आपके स्मार्टफोन में तस्वीरें, निजी बातचीत, बैंकिंग एप्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स समेत काफी डेटा होता है. साइबर अटैक करके इन डेटा के चोरी होने से रोकने का काम भारत सरकार का दूरसंचार विभाग करता है. इसी काम से जुड़े अधिकारियों में एक नाम है नवीन जाखड़, जो भारतीय दूरसंचार सेवा यानी ITS के अधिकारी हैं.

जाखड़ सिर्फ दूरसंचार प्रशासन से जुड़े अधिकारी नहीं हैं. उनका काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंटेलिजेंस और टेलीकॉम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों से भी जुड़ा है. वे ऐसे सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिनका मकसद फर्जी सिम, चोरी हुए फोन और साइबर ठगी के जोखिम कम करना है.

नवीन जाखड़ 2014 बैच के अधिकारी हैं. जानकारी के अनुसार, वह दूरसंचार विभाग (DoT), संचार मंत्रालय, भारत सरकार में डायरेक्टर (एआई और डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट) के पद पर कार्यरत हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई

नवीन जाखड़ के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग यानी बीई ऑनर्स किया है. बीई में उनके 81.62 % मार्क्स थे.

प्रमुख जिम्मेदारियां और पहल

नवीन जाखड़ वर्तमान में संचार साथी, डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP), फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) और दूरसंचार सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख राष्ट्रीय पहलों के क्रियान्वयन में योगदान दे रहे हैं. जिसमें डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, संचार साथी एप, फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडीकेटर, डिवाइस सेतु ICDR पोर्टल, अस्त्र (ASTR) शामिल है.

पुरस्कार और सम्मान

नवीन जाखड़ को सार्वजनिक प्रशासन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में कई सम्मान मिले हैं-

– टॉप 24 चेंजमेकर ब्यूरोक्रेट्स ऑफ इंडिया, 2024
– इनोवेशन इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 — भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग की ओर से मान्यता.
– राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मान — नागरिक-केंद्रित डिजिटल पहलों के लिए 2019, 2022, 2023 और 2024 में मान्यता.
– NCRB साइबर चैलेंज अवॉर्ड, 2022 — ASTR (अस्त्र) विकसित करने में योगदान के लिए.



Source link