अर्जुन रामपाल ने थामा ‘गदर’ और ‘स्कैम’ वाले डायरेक्टर्स का हाथ, अब ‘धुरंधर’ जैसा खूंखार अवतार मचाएगा भौकाल


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी नई फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. गदर फेम डायरेक्टर अनिल शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें रामपाल एक बार फिर खलनायक के रूप में नजर आएंगे.

Top Deals Inside

अर्जुन रामपाल ने थामा ‘गदर’ और ‘स्कैम’ वाले डायरेक्टर्स का हाथ, जानें डिटेलZoom

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इस साल धुरंधर में अपने खूंखार रोल की वजह से खूब चर्चा में रहे. उनके नेगेटिव रोल की खूब तारीफ हुई थी और लोगों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की शूटिंग में लग चुके हैं. एक बार फिर लोगों को उनका खूंखार रोल देखने को मिलने वाला, जो फैंस को एक्साइटेड कर देगा.

‘अर्जुन नागा’ को गदर वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा डायरेक्टर करेंगे. इस फिल्म में रामपाल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. ‘राजनीति’, ‘डॉन’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके रामपाल ने शूटिंग शुरू होने पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोमवार को एक तस्वीर साझा की.

‘अर्जुन नागा’ की शूटिंग शुरू
तस्वीर में अभिनेता जीन्स और टी-शर्ट पहने फिल्म के पोस्टर वाले गेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, साथ ही तस्वीर में लिखा है, ‘‘अनिल शर्मा और उत्कर्ष शर्मा के साथ ‘अर्जुन नागा’ के पहले दिन की शुरुआत. ‘अर्जुन नागा’ शुरू.’’

अर्जुन रामपाल के साथ ये हीरोइन
फिल्म में ‘द राजा साब’ की अभिनेत्री निधि अग्रवाल और निर्देशक के बेटे उत्कर्ष शर्मा सहित अन्य कलाकार भी हैं. इससे पहले अनिल और उत्कर्ष 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ और 2024 की फिल्म ‘वनवास’ में साथ काम कर चुके हैं.

अर्जुन रामपाल की नई वेब सीरीज
‘अर्जुन नागा’ के अलावा रामपाल प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बिलिनेयर’ में भी नजर आएंगे. स्कैम वाले डायरेक्टर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में वह एक प्रभावशाली कारोबारी की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है.



Source link