Tata Moters : इटली की कंपनी खरीदने के लिए टाटा मोटर्स ने बढ़ाया दाम, 38 हजार करोड़ में हो सकता है सौदा


Last Updated:

Tata Moters Deal : टाटा मोटर्स ने पिछले साल ही इटली की ट्रक बनाने वाली कंपनी खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन रेगुलेटर्स से कुछ मंजूरियां मिलने में देरी होने के कारण अब इस सौदे की रकम और बढ़ा दी है. टाटा मोटर्स ने बताया है कि अब यह सौदा 38 हजार करोड़ रुपये में किया जा सकता है.

Top Deals Inside

इटली की कंपनी के लिए टाटा मोटर्स ने बढ़ाया दाम, 38 हजार करोड़ में सौदा संभव Zoom

इटली की कंपनी इवैको ग्रुप कॉमर्शियल ट्रक बनाती है.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स लिमिटेड ने देश के बार अपना कारोबार फैलाने के मकसद से एक और कंपनी खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी है. टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के लिए अपनी बोली भी बढ़ा दी है. पहले कंपनी ने इस सौदे के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर का ऑफर दिया था और अब इसे 0.30 यूरो बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर कर दिया है. फिलहाल कंपनी को रेगुलेटर्स से मंजूरी मिलने का इंतजार है.

टाटा मोटर्स ने साल 2025 में अपनी अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के माध्यम से इवेको के रक्षा कारोबार को छोड़कर अन्य सभी कारोबार के अधिग्रहण का ऐलान किया था. इस सौदे को 3.8 अरब यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) में पूरा किया जाना था. कॉमर्शियल वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने इससे पहले इवेको के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की पेशकश की थी. इस आधार पर सौदे का मूल्य 3.82 अरब यूरो था. टाटा मोटर्स ने सितंबर में इवेको के सभी बकाया साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान करने की पेशकश भी की थी.

26 अक्टूबर है ऑफर की डेडलाइन
टाटा मोटर्स की ओर से ऑफर किए गए इस सौदे की डेडलाइन 7 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर, 2026 तक रहेगी. इवेको ग्रुप के शेयरधारकों को संबंधित प्रस्तावों पर मतदान के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में हिस्सा लेना है. इवेको के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से इस सौदे का समर्थन किया है. इसका मतलब है कि जल्द ही इस डील पर मुहर लगाई जा सकती है. यह सौदा पूरा होता है तो टाटा मोटर्स की पहुंच विदेशी बाजारों में भी काफी बढ़ जाएगी. इटली की इस कंपनी का कॉमर्शियल ट्रक बनाने में काफी नाम है और टाटा मोटर्स इस सौदे से अपने कॉमर्शियल वाहन सेक्टर को गति देगी.

इवेको के शेयर मूल्य से 33 फीसदी ज्यादा रकम
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि पहले की पेशकश कीमत इवेको के उचित और पूर्ण मूल्यांकन को दर्शाती थी. हालांकि, आवश्यक पूर्व मंजूरियों की प्रक्रिया में शुरुआती अनुमान से अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने पेशकश मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि संशोधित पेशकश मूल्य 17 जुलाई, 2025 को इवेको के शेयर भाव से 33.47 फीसदी अधिक है.



Source link