Kitchen Tips: कटे आलू काले क्यों होने लगते हैं? जानें स्टोरेज का सही तरीका

Kitchen Tips: कटे आलू काले क्यों होने लगते हैं? जानें स्टोरेज का सही तरीका


Last Updated:

Potatoes Storage After Cutting or Peeling: आलू छीलने या काटने के कुछ देर बाद अगर उनका रंग भूरा, धूसर या काला पड़ने लगते हैं. लेकिन क्या ये आलू के खराब हो जाने का संकेत होता है या फिर इसके पीछे कोई साइंस है? यदि आप भी कटे आलू के रंग में बदलाव का कारण नहीं जानते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां जानिए कटे आलू काले क्यों होने लगते हैं, इन्हें खाना चाहिए या नहीं साथ ही इसे स्टोरेज का सही तरीका क्या है.

Top Deals Inside

आलू का रंग बदलने के पीछे ज्यादातर मामलों में एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जिसे एंजाइमेटिक ब्राउनिंग कहा जाता है. जब आलू को काटा या छीला जाता है, तो उसके अंदर मौजूद कुछ एंजाइम और प्राकृतिक यौगिक हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं. इनके बीच प्रतिक्रिया होने से आलू की सतह का रंग बदलने लगता है. हालांकि आलू कितनी जल्दी काले पड़ेंगे, यह उनकी किस्म, ताजगी, तापमान और हवा के संपर्क में आने वाली सतह पर निर्भर करता है.

कटे आलू को ठंडे पानी में रखें- आलू को पहले से काटकर रखना हो, तो उन्हें साफ बर्तन में ठंडे पानी में पूरी तरह डुबोकर रखें. इससे आलू का हवा से सीधा संपर्क कम होता है और उनका रंग जल्दी काला नहीं पड़ता. यह तरीका उबालने, सब्जी बनाने या कुछ प्रकार के फ्राई तैयार करने के लिए उपयोगी है. हालांकि, आलू को बहुत लंबे समय तक पानी में नहीं छोड़ना चाहिए. इससे उनका कुछ स्टार्च और पानी में घुलने वाले पोषक तत्व निकल सकते हैं, जिससे स्वाद और बनावट प्रभावित हो सकती है.

कटे आलू को फ्रिज में रखें- आलू छीलने और काटने के बाद उन्हें कई घंटे तक रखना हो, तो पानी से भरे साफ, ढके बर्तन को फ्रिज में रखें. ध्यान रखें कि कमरे के तापमान पर कटे आलू को लंबे समय तक छोड़ना सही नहीं है. ठंडा पानी रंग बदलने की प्रक्रिया को धीमा करता है, लेकिन आलू को हमेशा सुरक्षित नहीं रखता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नींबू, सिरका और नमक का इस्तेमाल करें- नींबू का रस या सिरका मिलाने से पानी की अम्लीयता बढ़ती है, जिससे रंग बदलने वाले एंजाइम की गतिविधि धीमी हो सकती है. हालांकि, इससे आलू के स्वाद में हल्का खट्टापन आ सकता है. इसलिए सामान्य तौर पर ठंडा पानी और फ्रिज पर्याप्त होते हैं. केवल रंग रोकने के लिए पानी में नमक डालना जरूरी नहीं है.

फ्राई करने से पहले आलू सुखाएं- अगर पानी में रखे आलू को तलना है, तो पहले उन्हें अच्छी तरह छान लें और साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लें. आलू की सतह पर पानी रहने से गर्म तेल में छींटे पड़ सकते हैं और तलने का परिणाम भी प्रभावित हो सकता है.

काले पड़े आलू खाना चाहिए या नहीं- अगर आलू काटने के बाद केवल हवा के संपर्क में आने से हल्के भूरे या गहरे रंग के हुए हैं और उनमें सामान्य गंध बनी हुई है, तो सिर्फ रंग बदलने के कारण उन्हें खराब नहीं माना जाता. लेकिन अगर आलू बहुत नरम, चिपचिपे या फफूंदी लगे हों, उनसे असामान्य बदबू आ रही हो या सड़ने के लक्षण दिख रहे हों, तो उन्हें नहीं खाना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link