Last Updated:
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली है. जानिए सीबीएसई की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की संभावित तारीखें, PDF डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस और डेटशीट मिलने पर उसमें क्या चेक करें.
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2027 Date Sheet). क्या आप सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए विषयवार टाइमटेबल cbse.gov.in पर जारी करने वाला है.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 कब से शुरू होगी?
सीबीएसई के पैटर्न के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं फरवरी 2027 के बीच से शुरू होने की संभावना है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मार्च-अप्रैल 2027 तक चलेंगी. वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट की बात करें तो:
- विंटर बाउंड स्कूल (पहाड़ी/ठंडे इलाके): इनके प्रैक्टिकल एग्जाम नवंबर-दिसंबर 2026 में ही आयोजित कर लिए जाते हैं.
- सामान्य एफिलिएटेड स्कूल: देशभर के अन्य सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी.
CBSE Class 10 & 12 Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 डेटशीट जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.
- होमपेज प ‘Main Website’ या ‘Latest Updates/Examination’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027 PDF वाले लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपके क्लास की विषयवार डेटशीट का PDF खुल जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड करें और अपने पास प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट मिलने के बाद PDF में क्या-क्या चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में सिर्फ तारीख देखना ही काफी नहीं होता. डेटशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें ये जरूरी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें:
- सब्जेक्ट नेम और कोड: विषयों के नाम के साथ उनका 3-डिजिट सब्जेक्ट कोड (जैसे Mathematics-041/241, Science-086) जरूर मिलाएं.
- एग्जाम की टाइमिंग: सीबीएसई की थ्योरी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होती हैं. ध्यान रखें कि सेंटर पर 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया जाता है.
- गैप डेज (छुट्टियां): कठिन और मुख्य विषयों के बीच रिवीजन के लिए कितने दिनों की छुट्टी मिली है, इसका हिसाब लगाकर तुरंत अपना स्टडी शेड्यूल री-डिजाइन करें.
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: PDF के नीचे दिए गए ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड से जुड़े नियम और अलाउड/बैन आइटम्स की लिस्ट को ध्यान से पढ़ें.