India Backs Saudi Arab: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर अटैक को लेकर क्या बोला भारत? क्यों आया साथ कर डाली बड़ी डिमांड


Last Updated:

India Condemns Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले को लेकर भारत की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है. भारत ने इस हमले की निंदा की है और इसे तत्काल रोकने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर अटैक को लेकर क्या बोला भारत? कर डाली बड़ी डिमांडZoom

सऊदी के रियाद में खूब तबाही मची है. किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटैक. (फाइल फोटो)

India Condemns Attack on Saudi Arabia: भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की. इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए. भारत ने कहा कि आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं को बार-बार निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है. भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा करता है.

भारत ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले कुछ दिनों में हुए बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा की. 10 अक्टूबर को हुए हमले को भी भारत ने कायरतापूर्ण हमला बताया. इन हमलों में लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. भारत ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और हवाई अड्डे जैसी महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

भारत ने की है सऊदी पर अटैक की निंदा.

किंग खालिद हवाई अड्डे पर गिरी मिसाइल 

रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उस परिसर में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल 3 और 4 बने हुए हैं. हमले की वजह से लोगों की जान भी गई और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है. भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा करता है. इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर हमला होने से यात्रियों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं.

क्या बोला भारत?

भारत ने अपने बयान के जरिए नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर होने वाले ऐसे हमलों के खिलाफ कड़ा रुख जाहिर किया है. भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. भारत ने इन हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है. भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के प्रति एकजुटता जाहिर की है. भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी.



Source link