Firozabad News : क्या आपके भी नहीं हो रहे बच्चे? फिरोजाबाद के इस मंदिर में अचूक शक्ति, चढ़ाना पड़ेगा नेजा

Firozabad News : क्या आपके भी नहीं हो रहे बच्चे? फिरोजाबाद के इस मंदिर में अचूक शक्ति, चढ़ाना पड़ेगा नेजा


Last Updated:

Firozabad kaila devi mandir : फिरोजाबाद का श्री राज राजेश्वरी कैला देवी लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है. 46 साल पहले इसका निर्माण राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी मंदिर की तर्ज पर किया गया. यहां जलने वाली माता की ज्योति अखंड है, जो करौली धाम से लाई गई है. मंदिर के पुजारी शिव सुंदर लोकल 18 से बताते हैं कि इस मंदिर में जलने वाली माता की ज्योति के दर्शन मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है. गर्भगृह में मां कैला देवी की दिव्य प्रतिमा स्थापित है. भक्तों का मानना है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है.

Top Deals Inside

फिरोजाबाद. यूपी के फिरोजाबाद शहर में कोटला चुंगी चौराहे के पास मौजूद श्री राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है. यह मंदिर करीब 46 साल पुराना है. इसका निर्माण राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध करौली स्थित कैला देवी मंदिर की तर्ज पर किया गया है. मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां जलने वाली माता की अखंड ज्योति है, जो स्वयं करौली धाम से लाई गई है और पिछले 46 सालों से निरंतर जल रही है. मंदिर के पुजारी शिव सुंदर लोकल 18 से बताते हैं कि यह मंदिर 1981 में स्थापित किया गया है. मान्यता है कि इस मंदिर में जलने वाली माता की ज्योति के दर्शन मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं. पुजारी शिव सुंदर के मुताबिक जब इस मंदिर की स्थापना हुई, तब करौली जाकर इस ज्योति को लाया गया था. मंदिर की वास्तुकला भी करौली मंदिर की झलक देती है. गर्भगृह में मां कैला देवी की दिव्य प्रतिमा स्थापित है. भक्तों का मानना है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है. खासकर नि:संतान दंपतियों और नवविवाहित जोड़ों में इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था है.

लंबी-लंबी कतार

पुजारी शिव सुंदर कहते हैं कि श्री राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने की एक अनोखी परंपरा है. नेजा यानी विजय ध्वज. जब किसी भक्त की मन्नत पूरी हो जाती है, तो वह धूमधाम से नाचते गाते हुए मंदिर में नेजा चढ़ाता है. नवरात्रि के दौरान तो यहां नेजाओं की लंबी कतार लग जाती है. ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त नेजा लेकर मंदिर पहुंचते हैं. नवरात्रि में इस मंदिर का दृश्य देखते ही बनता है.

नवरात्रि पर श्रृंगार

पुजारी शिव सुंदर कहते हैं कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में यहां लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं. पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है. मां का विशेष श्रृंगार किया जाता है. विशाल मेला लगता है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन भी विशेष इंतजाम करता है. यह मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि फिरोजाबाद की पहचान बन चुका है. करौली न जा पाने वाले भक्त यहीं पर मां के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं.



Source link