Last Updated:
BB 20 WKV: बिग बॉस 20 के मंच पर सलमान खान ने एक बार फिर पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो लेने पर सख्त नाराजगी जताई है. नेहा धूपिया के सामने सलमान ने साफ चेतावनी दी है कि जो लोग मना करने के बाद भी ऐसी हरकतें करेंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान ने पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस की गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर एक बार फिर से बहुत कड़ा रुख अपनाया है. हाल ही में बिग बॉस 20 के सेट पर मेहमान के तौर पर पहुंची नेहा धूपिया ने इस मुद्दे पर बात की और सलमान का शुक्रिया अदा किया.
सलमान ने साफ कहा कि उनके पहले चेतावनी देने के बावजूद ऐसी हरकतें और ज्यादा बढ़ गई हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर बहुत सख्त एक्शन लेने की बात कही है.
सलमान ने उठाई सख्त आवाज
बिग बॉस के मंच पर नेहा धूपिया ने पैपराजी द्वारा बिना सहमति के बैक शॉट्स लेने की इस गंदी आदत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सलमान का धन्यवाद किया. जवाब में सलमान ने कहा कि उनकी पिछली वॉर्निंग का पैपराजी पर कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अब वे लोग इसे मजाक समझ रहे हैं और ऐसी हरकतें और भी ज्यादा करने लगे हैं. सलमान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं, लेकिन अब वह इसके खिलाफ बहुत बड़ा एक्शन लेंगे.
सेलिब्रिटीज पर भी उठाए बड़े सवाल
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कुछ हीरोइनें और एक्टर्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं और ऐसे शॉट्स के लिए उन्हें पैसे भी देते हैं. सलमान ने कहा कि जिन लोगों को इस तरह की पब्लिसिटी चाहिए वे शौक से करवाएं, लेकिन जिन्हें यह पसंद नहीं है, पैपराजी को उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए. उन्होंने नेहा धूपिया से कहा कि अगर मना करने के बाद भी कोई ऐसी हरकत करे, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
View this post on Instagram