‘पैरासिटामोल खा लेंगे, कच्चा-चिट्ठा खोल देंगे’, ‘बुखार छुड़ा देंगे’ पर पीके का जवाब, नीरज कुमार और प्रशांत किशोर में जुबानी जंग तेज


Last Updated:

Prashant Kishor vs Neeraj Kumar: बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उर्फ पीके के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नीरज कुमार ने पीके को भाषा की मर्यादा में रहने की नसीहत देते हुए उनका बुखार छुड़ा देने की चेतावनी दी. इस पर जब प्रशांत किशोर से जवाब मांगा गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसपर टिप्पणी की. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Top Deals Inside

'पैरासिटामोल खा लेंगे', नीरज कुमार के 'बुखार छुड़ा देंगे' बयान पर पीके का जवाबZoom

पटना स्नातक चुनाव पर नीरज कुमार और प्रशांत किशोर आमने-सामने (फाइल फोटो)

पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच जुबानी टकराव और बढ़ गई है. दोनों तरफ से तीखे बयान और व्यक्तिगत हमले शुरू हो रहे हैं. इसी कड़ी में नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को भाषा की मर्यादा रखने की नसीहत दी है. नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को नसीहत दी कि वह सरकार की नीतियों की आलोचना करें, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें. उन्होंने कहा कि पीके को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए. नीरज ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर ने पहले नीतीश कुमार का नमक खाया है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि वह पीके का बुखार छुड़ा देंगे. इस पर प्रशांत किशोर ने भी जबरदस्त जवाब दिया है जो राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय है.

नीरज कुमार ने पीके को क्या चेतावनी दी?

दरअसल, नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की बात पर कहा कि पीके सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप न करें. नीरज ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह पीके का “बुखार छुड़ा देंगे” और उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि पीके ने पहले नीतीश कुमार का नमक खाया है, इसलिए उन्हें इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती. इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने पैरासिटामोल खाने की बात कही.

पीके बोले- बुखार लगेगा तो पैरासिटामोल खा लेंगे

नीरज कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर ने भी पलटवार करते हुए कहा, “मुझे बुखार लगेगा तो पैरासिटामोल खा लेंगे. नीरज कुमार चिंता न करें. वे डॉक्टर तो हैं नहीं हैं और अब जल्दी ही बेरोजगार होने वाले हैं.” पीके ने चेतावनी दी कि अगर नीरज कुमार ने आगे भी बयानबाजी जारी रखी तो वह जेडीयू के खिलाफ उनके कथित कामों का कच्चा-चिट्ठा सार्वजनिक कर देंगे. उन्होंने दावा किया कि पिछले डेढ़ साल में जेडीयू के कुछ नेताओं ने उन्हें कई जानकारियां और दस्तावेज दिए हैं.

अनंत सिंह के रुख से भी बढ़ी चुनावी चुनौती

बता दें कि पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर जेडीयू के भीतर भी खींचतान की खबरें सामने आई हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि शिक्षक और स्नातक मतदाता एनडीए उम्मीदवारों को हराने का मन बना चुके हैं. मालूम हो कि पटना स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.



Source link