Are Schools Closed Tomorrow 12th October 2026: 12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? नवरात्रि के बीच जानिए यूपी-एमपी, दिल्ली में छुट्टी का स्टेटस


Last Updated:

Are Schools Closed Tomorrow 12th October 2026: कल 12 अक्टूबर 2026 को आपके राज्य में स्कूल खुले हैं या बंद? जानिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में स्कूलों के संचालन और छुट्टियों का सटीक स्टेटस.

Top Deals Inside

12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? जानिए छुट्टी का स्टेटसZoom

Are Schools Closed Tomorrow: त्योहारों के बीच स्कूलों में छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है (फोटो- एआई)

नई दिल्ली (Are Schools Closed Tomorrow). अक्टूबर आते ही त्योहारों और छुट्टियों का दौर शुरू हो जाता है. कभी मौसम के मिजाज तो कभी त्योहारों की वजह से कन्फ्यूजन रहता है कि अगले दिन स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी. दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते शनिवार को कई स्कूलों में छुट्टी थी. वहीं, यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में पितृ पक्ष के आखिरी दिन छुट्टी घोषित की गई थी. अब कल, 12 अक्टूबर 2026 को सोमवार होने से लोग स्कूल में छुट्टी का स्टेटस पता करना चाहते हैं.

सोशल मीडिया और तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कल यानी 12 अक्टूबर 2026 को स्कूलों की छुट्टियों को लेकर चर्चा चल रही है. हर कोई जानना चाहता है कि उनके राज्य या शहर में कल स्कूल बंद हैं या रेगुलर क्लास लगेगी. पश्चिम बंगाल, गुजरात और तेलंगाना समेत कुछ राज्यों में नवरात्रि के 9 दिन पूजा-पाठ और जश्न का माहौल रहता है. ऐसे में छुट्टी को लेकर असमंजस होना सामान्य बात है. जानिए देश के अलग-अलग राज्यों में कल यानी 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का हाल: क्या कल खुलेंगे स्कूल?

उत्तर भारत के इन प्रमुख राज्यों में स्कूल खुलने और बंद होने को लेकर स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है. राजधानी दिल्ली में कल आधिकारिक छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

  • दिल्ली: दिल्ली में कोई भी कन्फर्म या आधिकारिक हॉलिडे घोषित नहीं है. जब तक सरकार या शिक्षा निदेशालय की तरफ से कोई क्लोजर ऑर्डर जारी नहीं होता, तब तक सभी स्कूल अपने तय समय और सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलेंगे.
  • हरियाणा और पंजाब: इन दोनों पड़ोसी राज्यों में भी किसी तरह की राज्य-स्तरीय छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है. हरियाणा और पंजाब में स्कूल अपने रेगुलर टाइमटेबल से संचालित होंगे. स्थानीय मौसम या विशेष प्रशासनिक आदेश के लिए स्कूल के सर्कुलर पर नजर रख सकते हैं.

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में छुट्टी का क्या स्टेटस है?

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश और उसके पड़ोसी राज्यों में भी कल स्कूलों के बंद होने को लेकर कोई बड़ा सरकारी अवकाश तय नहीं है.

  • उत्तर प्रदेश: यूपी में कल कोई कन्फर्म स्टेटवाइड हॉलिडे नहीं है. हालांकि, अगर किसी खास जिले में मौसम या स्थानीय कारणों से कोई बदलाव होता है तो जिला प्रशासन के आदेश मान्य होंगे. इसलिए पेरेंट्स लोकल अपडेट्स चेक कर सकते हैं.
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश: राजस्थान में 12 अक्टूबर के लिए किसी भी तरह की राज्य-व्यापी छुट्टी की पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी कोई ऑफिशियल हॉलिडे नहीं है और स्कूलों को अपने एकेडमिक कैलेंडर-आधिकारिक निर्देशों का पालन करना होगा.

पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छुट्टियों का गणित

दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में त्योहारों (जैसे दुर्गा पूजा और दशहरा) का सीजन चल रहा है. इसकी वजह से स्थानीय स्तर पर छुट्टियों का गणित थोड़ा अलग हो सकता है.

  • पश्चिम बंगाल और तेलंगाना: इन राज्यों में छुट्टियों का फैसला स्थानीय स्तर पर लिया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में पूजा की छुट्टियों और रीओपनिंग की तारीखों की पुष्टि के लिए लोकल स्कूल नोटिस चेक करना जरूरी है, जबकि तेलंगाना में भी दशहरा वेकेशन का शेड्यूल और स्कूल खुलने की डेट वेरिफाई करना बेहतर होगा.
  • आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोई ऑफिशियल राज्य-स्तरीय छुट्टी नहीं है. लेकिन स्टूडेंट्स अपने स्कूल-स्पेसिफिक वेकेशन कैलेंडर और ऑर्डर चेक कर सकते हैं.

तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और असम में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

दक्षिण, तटीय और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कल स्कूलों के संचालन को लेकर स्थिति नॉर्मल है.

  • तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल: इन तीनों दक्षिणी राज्यों में कोई भी कन्फर्म स्टेटवाइड हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है. जब तक कोई इमरजेंसी या लोकल नोटिस जारी न हो, स्कूल अपने नियमित समय पर चलेंगे. इसके लिए लोकल नोटिफिकेशन और स्कूल सर्कुलर चेक करें.
  • ओडिशा और असम: ओडिशा में कोई राज्य-स्तरीय छुट्टी नहीं है. जिला स्तर के अनाउंसमेंट्स और फेस्टिव वेकेशन की तारीखें चेक कर लें. इसी तरह असम में भी कोई आधिकारिक राज्य-स्तरीय अवकाश नहीं है. स्कूलों को जिला प्रशासन के अपडेट्स और स्कूल नोटिस का पालन करना होगा.



Source link