सेट पर बंद डिब्बे में घुट रही थी सांसें, अमिताभ बच्चन ने बचाई थी को स्टार की जान, इस हाल में मिली थी लड़की


Last Updated:

Heroic Incident At Jaadugar Movie Shoot: अमिताभ बच्चन अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा, जब साल 1989 में फिल्म जादूगर की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ से एक जूनियर आर्टिस्ट की जान बचाई थी.

Top Deals Inside

जब अमिताभ ने बचाई जूनियर आर्टिस्ट की जान, बॉक्स में इस हाल में मिली थी लड़कीZoom

अमिताभ बच्चन (फोटो साभार IMDB)

नई दिल्ली: आज यानी 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी एनरजेटिक और फिट दिखते हैं. आज भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है और हर बड़ा डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है. फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा वह अपने काइंड नेचर के लिए भी जाने जाते हैं.

सेट पर अक्सर वह दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और ऐसा ही एक पुराना किस्सा आज भी बहुत मशहूर है. जब उन्होंने अपनी यूनियर आर्टिकस्ट की जान बचाई थी.

फिल्म जादूगर की शूटिंग का किस्सा

यह बात साल 1989 की है जब अमिताभ बच्चन निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म जादूगर की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में उन्होंने एक जादूगर का किरदार निभाया था. फिल्म की शूटिंग मुंबई के नटराज स्टूडियो में चल रही थी. सेट पर एक ऐसा सीन शूट होना था जिसमें एक जूनियर आर्टिस्ट को डिब्बे के अंदर बंद करना था. सीन बहुत अच्छे से फिल्माया गया और शॉट पूरी तरह ओके हो गया. इसके बाद पूरी टीम अपने अगले काम में व्यस्त हो गई.

अमिताभ की सूझबूझ से बची जान

शॉट पूरा होने के बाद सभी लोग अगले सीन की तैयारी में लग गए थे. तभी अचानक अमिताभ बच्चन को उस डिब्बे में बंद लड़की का ख्याल आया. वह बिना एक पल गंवाए दौड़ते हुए उस डिब्बे के पास पहुंचे. उन्होंने तुरंत उस डिब्बे को खोला तो अंदर की हालत देखकर सब चौंक गए. वह लड़की डिब्बे के अंदर बेसुध पड़ी हुई थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

 ऐसे बचाई थी जान

लड़की की हालत देखकर अमिताभ ने बिना देर किए तुरंत मदद की व्यवस्था की. उस लड़की को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहा उसका समय पर इलाज शुरू हुआ. डॉक्टरों ने कहा कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. अमिताभ की समझदारी और सतर्कता ने उस लड़की की जान बचाई. आज भी लोग उनके इस दरियादिल अंदाज की मिसाल देते हैं और उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.



Source link