सीतापुर के विधायक राकेश राठौर के रिश्तेदार पर महिलाओं का हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में राजाबाजार स्थित दालमंडी के पास संपत्ति विवाद को लेकर तेल कारोबारी रामकृष्ण राठौर की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति सीतापुर शहर के विधायक और नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरू’ के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इस हमले में बीच-बचाव करने आए कारोबारी के बेटे अभिषेक उर्फ छोटे को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है.

Top Deals Inside

सीतापुर: राकेश राठौर के रिश्तेदार पर हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डालाZoom

राकेश राठौर के रिश्तेदार की हत्या.

Sitapur News: सीतापुर शहर के विधानसभा के विधायक राकेश राठौर के रिश्तेदार की रविवार को हत्या कर दी गई. उनकी पहचान तेल कारोबारी रामकृष्ण राठौर के रूप में हुई है. इस घटना के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. इस हमले में कारोबारी के बेटे अभिषेक उर्फ छोटे को भी पीटा गया. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ चल रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से दुर्गापुरवा के रहने वाले रामकृष्ण राठौर का अपने ही परिवार के रवींद्र उर्फ कल्लू राठौर के साथ राजाबाजार स्थित दुकानों को लेकर पिछले तीन सालों से विवाद चल रहा था. मृतक के बेटे और मुकदमे के वादी कृष राठौर द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, शनिवार को रामकृष्ण अपने दूसरे बेटे अभिषेक के साथ उन्हीं विवादित दुकानों के पास से गुजर रहे थे. तभी वहां पहले से मौजूद रवींद्र उर्फ कल्लू ने अपनी मां, बहन और अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से अचानक हमला बोल दिया.

सरेबाजार मची अफरा-तफरी, मां-बेटी गिरफ्तार
दिनदहाड़े सरेबाजार हुए इस हमले से मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. जब तक आसपास के लोग और घायलों के परिचित मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो चुके थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामकृष्ण राठौर को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुख्य आरोपी रवींद्र उर्फ कल्लू, उसकी मां कमलेश राठौर, बहन रेनू राठौर और दो अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटी को हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.



Source link