Last Updated:
MP Cheetah News: श्योपुर के विजयपुर इलाके में उमरी गांव के पास दो चीते देखे गए हैं. जंगल से निकलकर गांव के करीब पहुंचे इन चीतों की पहचान KGP-1 और KGP-2 के रूप में हुई है. राहगीरों ने पेड़ की छांव में आराम करते चीतों का वीडियो बना लिया. गांव के पास चीतों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है.
पेड़ की छांव में आराम करते चीते.
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जंगल से निकलकर दो चीते रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गए हैं. यह पूरी घटना श्योपुर जिले के विजयपुर इलाके के उमरी गांव के पास की बताई जा रही है. गांव के इतने पास चीतों की मौजूदगी देखकर स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.
पेड़ की छांव में आराम करते दिखे चीते
जब ये चीते जंगल से निकलकर उमरी गांव के पास पहुंचे, तो वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी. राहगीरों ने मौके पर चीतों के मूवमेंट का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया. सामने आए इस वीडियो में दोनों चीते एक पेड़ की छांव में बैठकर आराम करते हुए साफ नजर आ रहे हैं.
KGP-1 और KGP-2 के रूप में पहचान
जानकारी के मुताबिक, गांव के पास नजर आए इन दोनों चीतों की पहचान KGP-1 और KGP-2 के रूप में बताई जा रही है. जंगल की सीमा से बाहर निकलकर चीतों के गांव के नजदीक पहुंचने से आसपास के लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है.
ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत
रिहायशी इलाके के बिल्कुल पास चीतों के आ जाने से ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. क्षेत्र में चीतों की लगातार आवाजाही को देखते हुए अब ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.