भारत-वेस्ट इंडीज के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, भोले बाबा से मांगा इंडिया की जीत का आशीर्वाद


Last Updated:

भारत और वेस्ट इंडीज का आज शाम 7 बजे टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद खुशी जाहिर की.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

IND-WI के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, मांगा जीत का आशीर्वादZoom

गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए.

इंदौर. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. करीब 15 साल बाद इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. मुकाबले के लिए होलकर स्टेडियम तैयार है. दोनों ही टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन किए और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की.

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच गौतम गंभीर ने सांसद अनिल फिरोजिया और बैटिंग कोच सीतांशु कोटक के साथ महाकालेश्वर मंदिर जाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया. टीम इंडिया को शक्ति प्रदान और टीम इंडिया की जीत की कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद कहा, “जय श्री महाकाल. बाबा ने फिर मुझे आशीर्वाद दिया है, फिर से मुझे दर्शन के लिए बुलाया तो मैं बहुत-बहुत भाग्यशाली हूं. बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, पूरे देश पर बना रहे और इसी तरीके से देश तरक्की करता रहे और इंडियन टीम भी तरक्की करती रहे.

वहीं, होलकर स्टेडियम की मैदान की हरी-भरी आउटफील्ड किसी ग्रीन कारपेट की तरह नजर आ रही है. इस मुकाबले में जहां बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी, वहीं रात में पड़ने वाली ओस यानी ड्यू फैक्टर भी मैच का रुख तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

दिन में गर्मी, रात में ओस की चुनौती

इंदौर में दिन का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने और रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने के बीच ड्यू फैक्टर पर सभी की नजरें रहेंगी. रात में ओस पड़ने से गेंद गीली हो सकती है, जिससे गेंदबाजों के लिए उसे पकड़ना और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है. खासकर स्पिन गेंदबाजों को गेंद पर ग्रिप बनाने में परेशानी हो सकती है, जबकि फील्डिंग के दौरान भी खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है

अगर मैच के दौरान ओस का असर ज्यादा रहता है, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती है. इसकी वजह यह है कि दूसरी पारी में गीली गेंद के कारण लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. हालांकि, टॉस का फैसला पिच की वास्तविक स्थिति, मौसम और टीमों की रणनीति पर भी निर्भर करेगा.



Source link