बिहारः पौधा लगाने के बाद अब पुराने पौधे हटाने के लिए भी मिलेगी सब्सिडी, किसान करें ऑनलाइन आवेदन

बिहारः पौधा लगाने के बाद अब पुराने पौधे हटाने के लिए भी मिलेगी सब्सिडी, किसान करें ऑनलाइन आवेदन


Last Updated:

बिहार के भोजपुर में पुराने बगीचों को हटाने और नए पौधे लगाने पर अब सरकारी सब्सिडी मिलेगी. उद्यान विभाग प्रति हेक्टेयर ₹4,000 की सहायता राशि देगा. इसका उद्देश्य कम उत्पादन देने वाले पुराने पेड़ों को बदलना है. इच्छुक किसान योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि ऐप या उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

भोजपुरः भोजपुर जिले के किसानों के लिए बागवानी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. उद्यान विभाग की इस पहल के तहत अब किसानों को पुराने पौधों को हटाकर उनकी जगह नए पौधे लगाने के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है. उद्यान विभाग के अनुसार इस योजना का उद्देश्य उन किसानों की मदद करना है. जिनके बगीचों में पुराने पौधे अब ठीक से उत्पादन नहीं दे रहे हैं या जिनकी उत्पादकता काफी कम हो गई है.

प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की सब्सिडी
भोजपुर के उद्यान पदाधिकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत किसानों को पुराने पौधे हटाने और नए पौधे लगाने के लिए प्रति हेक्टेयर 4,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इस वित्तीय मदद से किसानों को अपने पुराने बगीचों को नए सिरे से व्यवस्थित करने और भविष्य में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

कृषि ऐप पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कृषि ऐप पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है. पंजीकरण के बाद किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. आवेदन करते समय किसानों को अपनी सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरने होंगे ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए. इसके अलावा बिहार उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

अक्टूबर महीने में मिलेगा लाभ
भोजपुर उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को इस योजना का लाभ अक्टूबर महीने में दिया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए इच्छुक किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते कृषि ऐप पर अपना पंजीकरण करा लें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि वे इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहें.

पुराने बगीचों को नया रूप देने में मदद
अक्सर किसानों के बगीचों में पुराने पेड़ों के कारण फलों और फसलों का उत्पादन प्रभावित होता है. ऐसे में पुराने पौधों को हटाकर नए पौधे लगाने से बागवानी को नया जीवन देने का अवसर मिलेगा. सरकारी सब्सिडी मिलने से किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे आसानी से अपने बगीचों का विकास कर सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए किसान बिहार उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.



Source link