नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, नेचुरल डेथ थी या फिर कोई साजिश? अब आया मौत का असली कारण आया सामने

नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, नेचुरल डेथ थी या फिर कोई साजिश? अब आया मौत का असली कारण आया सामने


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसमें मौत का असली कारण अब साफ हो गया है. अब तक लोग एक्टर की आक्समिक मौत से हैरान थे. अब पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के बारे में सब बताया है.

Top Deals Inside

बॉलीवुड नाना पाटेकर की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. उनके परिवारवालों ने भी हैरानी जताई थी. एक्टर के भतीजे ने मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि नाना हमेशा सही डाइट फॉलो करते थे, जिम जाते थे और हमेशा अनुशासन में रहते थे. वह सब इस दुखद घटना से हक्का बक्का रह गए. ऐसे में सभी को नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था. गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), बांबोलिम की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत की वजह मैसिव हार्ट अटैक बताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी परिवार को भी दे दी गई है. साथ ही बताया कि नाना के परिवार को भी इससे कोई आपत्ति नहीं है. अब एक्टर की मौत के मामले में दर्ज अननेचुरल डेथ का केस बंद किया जाएगा.

जो लोग समझ रहे थे कि नाना पाटेकर एकदम फिट थे. उन बातों का जवाब भी इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल गया है. दरअसल गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) से पीड़ित थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बीमारी में दिल की धमनियों में खून का थक्का जम जाता है, जिससे खून की सप्लाई रुक जाती है. ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक आया. गोवा पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में मौत को प्राकृतिक बताया गया है. यानी कि अब नाना पाटेकर की मौत मामले में कोई संदेह नहीं बच जाता है.

8 अक्टूबर को गोवा के घर में नाना पाटेकर का निधन हुआ था. वह 75 साल के थे. उनके साथ उनके स्टाफ के लोग घर पर मौजूद थे. पुलिस जांच के मुताबिक, नाना पाटेकर ने 7 अक्टूबर को निधन से कुछ घंटे पहले अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक को मैसेज भी किया था.

नाना पाटेकर ने रात 2:30 बजे मैसेज में दोस्त को बताया था कि उनकी तबीयत सही नहीं है. अमेय नाईक ने सुबह करीब 3:30 बजे मैसेज देखा और तुरंत नाना के डोना पाउला स्थित घर पहुंचे. वहां नाना सोफे पर बेसुध हालत में मिले. इसके बाद नाना को एंबुलेंस से मणिपाल अस्पताल ले जाया गया.

मणिपाल अस्पताल में नाना पाटेकर को नियमों के मुताबिक 45 मिनट तक CRP भी दिया गया. लेकिन कुछ असर नहीं हुआ और सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि जब एक्टर को अस्पताल लाया गया था वह मृत थे.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के डोने गांव स्थित फार्महाउस ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. जहां डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे थे. एक्टर को उनके इकलौते बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता को मुखाग्नि दी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link