‘उनका कोई मुकाबला नहीं’, कमल हासन ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात


Last Updated:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. कमल हासन ने अमिताभ की दमदार आवाज, शानदार अभिनय और उनकी अलग पहचान की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कोई मुकाबला नहीं है. दोनों दिग्गज कलाकारों के बीच सालों पुराना रिश्ता रहा है और उनकी दोस्ती की झलक एक बार फिर देखने को मिली है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'उनका कोई मुकाबला नहीं', कमल हासन ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में पढ़ दिए कसीदेZoom

कमल हासन, बिग बी संग भी कर चुके काम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके शानदार अभिनय की जमकर तारीफ की. कमल हासन ने अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज, डायलॉग बोलने के खास अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा से सबसे अलग रहे हैं.

कमल हासन और अमिताभ बच्चन ने फिल्मी करियर में कई हिट और सुपरहिद फिल्मों में काम किया है. लेकिन बात दोनों की साथ वाली फिल्म की करें तो दोनों ने एक साथ फिल्म गिरफ्तार’ में काम किया था. साल 1985 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म में दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ रजनीकांत भी नजर आए थे. इसके अलावा, दोनों ने ‘खबरदार’ नाम की फिल्म में भी साथ काम करना शुरू किया था, लेकिन यह फिल्म किसी वजह से पूरी नहीं हो सकी और रिलीज नहीं हुई. अब कमल हासन ने बिग बी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं.

कमल हासन ने अमिताभ बच्चन के लिए क्या लिखा?

कमल हासन ने अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने बिग बी को हिंदी फिल्म इडंस्ट्री का सबसे खास कलाकारों में से एक बताया है. उन्होंने अमिताभ की भारी आवाज, डायलॉग के बीच रुकने का अंदाज और भौंह उठाकर एक्सप्रेशन देने के उनके टैलेंट की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी दमदार आवाज से अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका हर अंदाज काबिल-ए-तारीफ है. अमित जी ‘देवियों और सज्जनों’ जैसे साधारण शब्दों को भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत जैसा बना सकते हैं. वह हमेशा से सबसे अलग रहे हैं.बिग बी को बधाई देते हुए उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ भी कहा.’

दोस्ती की कायम की मिसाल
(फोटो साभार:Instagram@ikamalhaasan)

2 फिल्मों में साथ दिखी 2 सुपरस्टार की जोड़ी

अमिताभ बच्चन और कमल हासन पहले भी साथ काम कर चुके हैं. दोनों साल 1985 में रिलीज हुई हिंदी एक्शन फिल्म ‘गिरफ्तार’ में नजर आए थे. इस फिल्म में रजनीकांत भी अहम भूमिका में थे. कमल हासन फिल्म के मुख्य अभिनेता थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने इसमें एक खास भूमिका निभाई थी. इसके अलावा दोनों कलाकार फिल्म ‘खबरदार’ का भी हिस्सा थे. इस फिल्म की शूटिंग साल 1984 में शुरू हुई थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया. बताया जाता है कि फिल्म की कहानी इच्छामृत्यु के विषय पर आधारित थी. इसमें अमिताभ बच्चन को डॉक्टर और कमल हासन को एक मरीज की भूमिका निभानी थी.

बता दें कि अमिताभ बच्चन और कमल हासन के बीच एक-दूसरे के काम को लेकर काफी सम्मान रहा है. साल 2023 में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के प्रमोशन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की थी. कमल हासन ने फिल्म ‘शोले’ के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया था. वहीं, अमिताभ बच्चन ने कमल हासन के अभिनय और अपने काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की थी.अब दोनों दिग्गज कलाकार ‘कल्कि 2’ में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं.



Source link