अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, सीधा किया मना, सीएम योगी ने किया था चैलेंज 


Last Updated:

UP Chunav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने वाली चुनौती का जवाब दिया. अखिलेश यादव ने सप्ष्ट रूप से कहा कि वो अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि पवन पांडेय का पहले से टिकट तय है. JPNIC में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने यह बयान दिया है.

Top Deals Inside

अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, सीधा किया मनाZoom

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर किया इंकार.

लखनऊ: यूपी विधानसभा 2027 चुनाव से पहले अयोध्या सीट को लेकर सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चुनौती दी थी. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने काउंटर क चैलेंज करते हुए कहा था कि एक बार अयोध्या में आमने-सामने चुनाव हो जाए? इस पर अब अखिलेश ने साफ कर दिया है कि वह अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ेंगे. JPNIC में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर तंज भी कसा और कहा कि पहले वह अपना टिकट पक्का कराकर आएं, फिर चुनाव लड़ने की बात करें.

अखिलेश यादव ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से पवन पांडेय का टिकट पहले ही तय किया जा चुका है. ऐसे में उनके खुद अयोध्या से चुनाव लड़ने का सवाल नहीं है. उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले अयोध्या से पवन पांडेय का टिकट तय हो गया है. पवन की हवा में ये अहंकारी सरकार के लोग बच नहीं पाएंगे.’

योगी की चुनौती पर अखिलेश का पलटवार
अयोध्या सीट को लेकर बयानबाजी की शुरुआत अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने के बाद हुई थी. अखिलेश ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री को अपने काम और अयोध्या में हुए विकास पर इतना भरोसा है, तो उन्हें इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए. इसके जवाब में योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश भी अयोध्या से नामांकन करें और वह खुद भी वहां से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए, चेलों के सहारे नहीं.

मुख्यमंत्री के टिकट पर भी उठाए सवाल
JPNIC में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को लाइन में लगना पड़ता खुद के लिए, न जाने कितनी विनती करनी पड़ती उन्हें दूसरों को टिकट दिलवाने के लिए. पहले अपना टिकट पक्का कराकर आएं. अगर उनका टिकट तय है, तो उसका ऐलान करें और फिर चुनाव लड़ने की बात करें.

अखिलेश ने कहा कि हमारे पास बहुत विकल्प हैं
अखिलेश यादव ने अपने चुनाव लड़ने की सीट को लेकर कहा कि उनके पास कई विकल्प हैं. उन्होंने कहा, ‘कितने ऑफर हैं हमारे पास, हम पे चॉइस कितनी है. हमें चॉइस बहुत मिली है.’



Source link