अमिताभ बच्चन से जया को लगता था डर, पहली मुलाकात में लगे थे अजीब, रिलेशनशिप से पहले ही जताते थे हुकूम

अमिताभ बच्चन से जया को लगता था डर, पहली मुलाकात में लगे थे अजीब, रिलेशनशिप से पहले ही जताते थे हुकूम


Last Updated:

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल है. दोनों दशकों से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं. जया बच्चन की अमिताभ से पहली मुलाकात एफटीआईआई के वक्त हुई थी. एक्ट्रेस उस वक्त FTII से पढ़ रही थीं और बिग बी अपने करियर की शुरुआत कर ही रहे थे.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन पहली ही नजर में जया बच्चन को काफी पसंद आए थे, लेकिन एक्ट्रेस ने कई बार इस बात का जिक्र किया कि वो एक डॉमिनेटिंग बॉयफ्रेंड थे. दोनों की पहली मुलाकात भले ही FTII के दिनों में हुई थी. लेकिन वो ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी’ के दौरान एक दूसरे को करीब से जान पाए. ऋषिकेश की फिल्म में पहले जया बच्चन के अपोजिट अमिताभ नजर आने वाले थे, लेकिन बाद में धर्मेंद्र ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था.

ऋषिकेश मुखर्जी की गुड्डी के सेट पर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के करीब आए. भावना सौम्य की बुक ‘अमिताभ बच्चन द लीजेंड’ के लिए बात करते हुए जया ने कहा था कि बिग बी काफी डॉमिनेटिंग बॉयफ्रेंड थे. जया ने बिग बी संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलकर बात की थी.

उन्होंने लेखिका भावना सौम्य से कहा था कि गुड्डी के सेट पर पहली मुलाकात में अमिताभ उन्हें काफी अजीब लगे थे. वो सेट पर उन्हें लगातार घूरे जा रहे थे जिसकी वजह से वो काफी असहज महसूस करने लगी थीं. उन्हें बाद में पता चला कि एक्टर अनजाने में ऐसे देखते रहते हैं, लेकिन उन्हें ये बात पता भी नहीं है कि सामने वाला उनके लुक से डर जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर साथ में शिरकत की थी. इस शो पर दिग्गज एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल संग अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि जब वो बिग बी से पहली बार मिली थीं, तो उन्हें डर लगने लगा था. उन्होंने अपने डर के बारे में विस्तार से एक्सप्लेन भी किया था.

एक्ट्रेस का कहना था कि बिग बी से मुलाकात के बाद वो डरने लगी थीं. जया बच्चन ने बताया था कि इतने सारे लोगों में सिर्फ अमिताभ ही थे जो उनसे चीजें करा सकते थे. कोई उन्हें किसी चीज के लिए डिक्टेट नहीं कर सकता था, लेकिन बिग बी ऐसा करते थे.

जया बच्चन ने कहा कि सिर्फ अमिताभ बच्चन उन्हें हुकूम दे सकते थे. दरअसल, एक्टर हुकूम देने की नीयत से चीजें नहीं कहते थे, लेकिन जया बच्चन खुद ही उनके कहने पर चीजें करने लग गई थीं. वो मन ही मन एक्टर का दिल जीतना चाहती थीं. उन्हें पहली बार किसी को इम्प्रेस करने का मन होता था, वरना वो किसी को लुभाने की कोशिश नहीं करती थीं.

जया बच्चन का कहना था कि वो और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के साथ ज्यादातर समय बिताते थे, लेकिन किसी ने भी प्यार का इजहार नहीं किया था. दोनों एक-दूजे को पसंद करते थे, लेकिन कोई आगे बढ़कर रिश्ते की शुरुआत नहीं करना चाहता था. जया के मुताबिक उन्हें ये तो पता था कि बिग बी को उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है, लेकिन इसके अलावा एक्टर ने प्यार का और कोई हिंट नहीं दिया था.

अपने रिश्ते की सबसे खास बात के बारे में जया ने कहा था कि बिग बी उनके कॉन्वोकेशन के लिए मुंबई से पुणे गए थे. वो कई घंटों का सफर तय कर उनकी जिंदगी के सबसे खास पल में शामिल होने पहुंचे थे. इसके साथ ही बिग बी एक्ट्रेस के अक्सर ही कांजीवरम साड़ी गिफ्ट किया करते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link