World Mental Health Day: सफलता और शोहरत भी नहीं भर सकी मन का खालीपन, इन 6 सितारों ने झेला डिप्रेशन का दर्द

World Mental Health Day: सफलता और शोहरत भी नहीं भर सकी मन का खालीपन, इन 6 सितारों ने झेला डिप्रेशन का दर्द


Last Updated:

World Mental Health Day: आज के समय में लोग मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान है. डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसे मेंटल हेल्थ इश्यू कॉमन हो गए हैं. इसका कारण सिर्फ पैसों की कमी और फेलियर नहीं है. शोहरत और सफलता मिलने के बाद भी बॉलीवुड के कई सितारे भी चिंता, डिप्रेशन और भावनात्मक तनाव जैसी समस्याओं का सामना कर चुके हैं.आइए जानते हैं उन 6 सितारों के बारे में, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर बात की.

Top Deals Inside

हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मानसिक बीमारियों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना है.ऐसे में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे सितारों का अपने मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में खुलकर करना अहम रोल निभाता है.

शाहरुख खान- कहने के लिए तो शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं, लेकिन उन्हें भी डिप्रेशन का सामना करना पड़ा. अभिनेता शाहरुख खान ने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. उनके जीवन में यह एक बड़ा भावनात्मक आघात था. अलग-अलग इंटरव्यू में उन्होंने दुख और उदासी से जुड़े अनुभवों पर बात की है. इमोशनल ब्रेक डाउन से बचने के लिए एक्टर खुद को काम में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखते थे. (फोटो क्रेडिट- @iamsrk)

अनुष्का शर्मा- अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी मीडिया में एंग्जायटी यानी चिंता से जुड़ी समस्या के बारे में खुलकर बात की है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की कोई साफ वजह नहीं शेयर किया है. लेकिन उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी बताया और पेशेवर मदद लेने की अहमियत पर जोर दिया. उनका कहना है कि मानसिक परेशानी होने पर इलाज लेने में झिझकना नहीं चाहिए. (फोटो क्रेडिट- @anushkasharma)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीपिका पादुकोण- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने बताया कि करियर में सफलता मिलने के बावजूद वह अंदर से खालीपन, चिंता और निराशा महसूस करती थीं. वोग को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर बताया था. दीपिका ने कहा कि दोबारा डिप्रेशन की स्थिति में जाने से बचने के लिए लगातार प्रयास करने पड़ते हैं. इस अनुभव ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. (फोटो क्रेडिट- @deepikapadukone)

वरुण धवन- अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘बदलापुर’ की शूटिंग के दौरान मानसिक तनाव और उदासी का सामना करने की बात कही थी. बोल्लीस्पाइस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस समय उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा था और उन्होंने डॉक्टर से सलाह भी ली थी. उन्होंने यह भी कहा कि डिप्रेशन जैसे गंभीर शब्द का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. (फोटो क्रेडिट- @varundvn)

तनुश्री दत्ता- अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संघर्षों पर बात की थी. उन्होंने क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम (CFS) से जूझने की जानकारी दी थी. एक्ट्रेस का दावा है कि नाना पाटेकर ने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर सेक्सुअल हरासमेंट करने की कोशिश की थी. जिसके बारे में आवाज उठाने पर उन्हें लगातार दबाव, धमकियों और नकारात्मक अनुभवों से गुजरना पड़ा और उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी थी. (फोटो क्रेडिट- @iamtanushreeduttaofficial)

इलियाना डिक्रूज- अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉडी डिस्मॉर्फिया और डिप्रेशन से जुड़े अपने संघर्ष के बारे में बताया था. उन्होंने लोगों को अपनी कमियों को स्वीकार करने और खुद से प्यार करने का संदेश दिया. उनके मुताबिक, हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, लेकिन यही चीजें उसकी अलग पहचान का हिस्सा भी होती हैं. (फोटो क्रेडिट- @ileana_official)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link