Moradabad News : प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं या खोलें एग्री-क्लीनिक…कृषि फील्ड में करियर के कई मौके, दावेदारों की भीड़ भी कम

Moradabad News : प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं या खोलें एग्री-क्लीनिक…कृषि फील्ड में करियर के कई मौके, दावेदारों की भीड़ भी कम


होमताजा खबरकृषि

प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं या खोलें एग्री-क्लीनिक, कृषि फील्ड में करियर के कई मौके

Last Updated:

Career options agriculture : अगर आप भी कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं. कृषि के क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई ऐसी लाइन हैं, जिसमें आप अपना भविष्य बना सकते हैं. आजकल कृषि सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है. मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता लोकल 18 से बताते हैं कि आप बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी फिशरीज, डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर और बीटेक एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल सकते हैं. फल, सब्जियां, अनाज और दूसरे कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग करके उनकी वैल्यू बढ़ाई जा सकती है. इससे किसानों को भी फायदा होगा. एग्री-क्लीनिक और एग्री-बिजनेस योजना का लाभ लेकर युवा अपना केंद्र भी खोल सकते हैं.

Top Deals Inside

मुरादाबाद. कृषि क्षेत्र तेजी से बदल रहा है. इसमें नित नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं. कृषि के क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई ऐसी लाइन हैं, जिसमें छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं. इसके अलावा कृषि प्रशिक्षण केंद्र की ओर से मुफ्त में ट्रेनिंग भी दी जाती है. जहां से ट्रेनिंग लेकर वह अलग-अलग फील्ड में नौकरी पा सकते हैं. मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता लोकल 18 से बताते हैं कि अगर आप भी कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यहां रोजगार और कारोबार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. आज के समय में कृषि सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें युवाओं के लिए कई अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने के मौके उपलब्ध हैं. छात्र बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी फिशरीज, डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर और बीटेक एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल सकते हैं. इनकी पढ़ाई कर वे नौकरी के साथ-साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं.

कमाई का ये नया द्वार

डॉ. मेहंदीरत्ता बताते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है. यहां बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है. ऐसे में कृषि के क्षेत्र में भविष्य बनाने वालों के लिए रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कृषि के अंदर व्यवसाय की भी काफी संभावनाएं हैं. किसान अक्सर अपनी उपज को सीधे बाजार में बेच देते हैं. आप कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण यानी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में अपना कारोबार खड़ा कर सकते हैं. फल, सब्जियां, अनाज और दूसरे कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग करके उनकी वैल्यू बढ़ाई जा सकती है. इससे किसानों को भी फायदा होगा. कंट्रोल्ड एनवायरनमेंट में खेती भी एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है. पॉलीहाउस, शेडनेट और दूसरे आधुनिक तकनीकों की मदद से अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जा सकता है. इस क्षेत्र में तकनीकी जानकारी हासिल करके युवा खेती के साथ-साथ प्रशिक्षण और सलाह देने का काम भी कर सकते हैं.

यहां भी आजमा सकते हैं हाथ

डॉ. मेहंदीरत्ता के मुताबिक, भारत सरकार की एग्री-क्लीनिक और एग्री-बिजनेस योजना का लाभ लेकर युवा अपना केंद्र भी खोल सकते हैं. इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को खेती, फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण, आधुनिक तकनीक और दूसरी कृषि गतिविधियों से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाता है. इससे युवा खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ किसानों को भी आधुनिक कृषि से जोड़ सकते हैं. कृषि क्षेत्र में सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के अलावा बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि मशीनरी, कृषि सलाह, फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, फिशरीज और एग्री-बिजनेस जैसे कई क्षेत्रों में आपके लिए काम करने के कई मौके हैं.



Source link