Last Updated:
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन से सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरा है. सलमान खान के साथ जासूसी दुनिया हो, आमिर खान के साथ स्टाइलिश चोरी या फिर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का मसाला एक्शन, कैटरीना ने हर बड़े प्रोजेक्ट में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे ओटीटी पर कुछ बेहतरीन एक्शन और रोमांचक कहानियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो कैटरीना कैफ की इन फ्रेंचाइजी फिल्मों को बिल्कुल मिस न करें.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने कई बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभाई है. सलमान खान के साथ स्पाई यूनिवर्स ‘टाइगर से लेकर ‘धूम 3’ और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स तक, कैटरीना के हर अवतार ने दर्शकों का दिल जीता है. अगर आप वीकेंड पर एक्शन और ड्रामा का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद कैटरीना कैफ की इन फिल्मों को जरूर देखिए.
एक था टाइगर: कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत हुई थी. इसमें कैटरीना कैफ ने आईएसआई एजेंट जोया का दमदार किरदार निभाया था, जो भारतीय रॉ एजेंट टाइगर (सलमान खान) के प्यार में पड़ जाती है. दोनों के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री और एक्शन सीक्वेंस ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. बेहतरीन गानों और सस्पेंस से भरपूर इस लव-स्टोरी एक्शन ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
टाइगर जिंदा है: ‘एक था टाइगर’ की इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल फिल्म में कैटरीना कैफ ने अपने एक्शन अवतार से सभी को हैरान कर दिया था. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन मे बनी ‘टाइगर जिंदा है’ में कैटरीना का सोलो गन-फाइट और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन बेहद शानदार था. इराक में फंसे भारतीय और पाकिस्तानी नर्सों को बचाने के मिशन पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति और रोमांच का जबरदस्त मेल है. सलमान खान टाइगर के किरदार में छा गए थे. इस फिल्म का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
टाइगर 3: फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ के किरदार जोया के अतीत की कई परतें खुलती हैं. मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना का टॉवल फाइट सीन सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की खलनायक इमरान हाशमी से टक्कर देखने को मिलती है. स्पाई यूनिवर्स की यह हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म वर्तमान में प्राइम वीडियो पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
धूम 3: यशराज फिल्म्स की मशहूर ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘धूम 3’ में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई थी. उन्होंने आलिया नाम की एक सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभाया था. आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी और ‘कमली’, ‘मलंग’ जैसे आइकॉनिक गानों में उनके डांस मूव्स और फिटनेस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. (फोटो साभार: IMDb)
बिग बजट में बनी ‘धूम 3’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. आमिर खान के डबल रोल वाले ट्विस्ट ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में कैटरीना का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था. आप इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन एन्जॉय कर सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
सूर्यवंशी: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम (2011) मूवी से हुई थी. इसकी चौथी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का कैटरीना कैफ हिस्सा बनी थीं. फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी बनी थीं. फिल्म में उन्होंने डॉक्टर रिया का किरदार निभाया था. अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री और आइकॉनिक गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ के रीमेक में उनके बोल्ड और ग्रेसफुल डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. (फोटो साभार: IMDb)
रोहित शेट्टी की एक्शन से भरपूर फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए थे. जबरदस्त मसाला एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस मूवी में जैकी श्रॉफ ने खलनायक का किरदार निभाया था. सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)