Katie Zacharia Donald Trump : ट्रंप के साथ नजर आ रही ये ‘गोरी मेम’ आखिर हैं कौन?

Katie Zacharia Donald Trump : ट्रंप के साथ नजर आ रही ये ‘गोरी मेम’ आखिर हैं कौन?


होमदुनियाअमेरिका

सुनहरे बालों वाली ये हुस्नपरी कौन? ट्रंप ने बनाया वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी

Last Updated:

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी वफादार और कंजर्वेटिव कम्युनिकेटर केटी जकारिया को वाइट हाउस का नया प्रेस सेक्रेटरी चुना है, जो कैरोलिन लेविट की जगह लेंगी. पेशे से वकील और ‘ट्रूथ सोशल’ चलाने वाली ट्रंप मीडिया ग्रुप की पूर्व सीनियर एडवाइजर रहीं केटी अपनी खूबसूरती, बेबाक राजनीतिक टिप्पणियों और शानदार कम्युनिकेशंस स्किल्स के लिए जानी जाती हैं, और अब वो दुनिया के सबसे पावरफुल ऑफिस की मीडिया कमान संभालेंगी.

Top Deals Inside

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक बड़ा ऐलान करते हुए केटी जकारिया को वाइट हाउस का नया प्रेस सेक्रेटरी बनाया है. ट्रंप ने उनकी वफादारी और काबिलियत पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि वो प्रशासन के कामकाज को मीडिया और जनता के सामने बेहतरीन तरीके से रखेंगी.

केटी जकारिया इस पद पर कैरोलिन लेविट की जगह ले रही हैं. कैरोलिन ने अगस्त 2026 में पारिवारिक कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, और अब वो 1 नवंबर से फॉक्स न्यूज के साथ बतौर ऑन-एयर कॉन्ट्रीब्यूटर जुड़ने जा रही हैं.

पेशे से वकील और कंजर्वेटिव कम्युनिकेटर रहीं केटी ने अपनी पढ़ाई पेपेरडाइन यूनिवर्सिटी से की है. उन्होंने यहीं से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर यहीं के कारूसो स्कूल ऑफ लॉ से अपनी लॉ की डिग्री पूरी की, जो उनके प्रशासनिक कामों में काफी मददगार साबित हो रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वाइट हाउस की कमान संभालने से पहले केटी ‘ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ में सीनियर कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर काम कर रही थीं. यही कंपनी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ को चलाती है, जहां वो ट्रंप के करीबियों में शामिल रहीं.

केटी कंजर्वेटिव मीडिया गलियारों का एक चर्चित चेहरा रही हैं. वो फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स जैसे बड़े अमेरिकी चैनलों पर बतौर पॉलिटिकल कमेंटेटर अक्सर नजर आती थीं, जहां उनके बेबाक अंदाज और तीखे बयानों को काफी पसंद किया जाता था.

साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान केटी ने ट्रंप के राजनीतिक अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कई अहम और चुनावी रूप से संवेदनशील माने जाने वाले ‘बैटलग्राउंड स्टेट्स’ में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कम्युनिकेशंस का जिम्मा संभाला था.

इसी साल केटी ने अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) में भी कुछ हफ्तों के लिए प्रवक्ता और डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया था. हालांकि, मार्च में उन्होंने वहां से अपना कार्यकाल पूरा कर अलग होने का फैसला किया था.

अपनी इस नियुक्ति पर खुद केटी जकारिया ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया है. अपनी खूबसूरती और शार्प कम्युनिकेशंस स्किल्स के लिए पहचानी जाने वाली केटी अब दुनिया के सबसे पावरफुल ऑफिस की मीडिया ब्रीफिंग संभालती नजर आएंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link