Kareena Kapoor-Diljit Dosanjh Movies On OTT: 2016-2024 तक, 3 फिल्मों में साथ दिखे करीना-दिलजीत दोसांझ, 2 सुपरहिट एक ने खूब पीटे नोट

Kareena Kapoor-Diljit Dosanjh Movies On OTT: 2016-2024 तक, 3 फिल्मों में साथ दिखे करीना-दिलजीत दोसांझ, 2 सुपरहिट एक ने खूब पीटे नोट


नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो पर्दे पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. इनकी केमिस्ट्री, कॉमेडी और अंदाज फिल्मों को खास बना देते हैं. करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी भी कुछ ऐसी ही है. दोनों जब-जब साथ आए, दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया. साल 2016 से 2024 के बीच इस जोड़ी ने तीन फिल्मों में साथ काम किया. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि एक फिल्म एवरेज साबित हुई. आखिर कौन-सी हैं ये तीन फिल्में और किसने कमाई के मामले में बाजी मारी? कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है, चलिए बताते हैं.

करीना कपूर और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की इन तीनों फिल्मों में ड्रग्स की गंभीर समस्या दिखाने वाली फिल्म से लेकर IVF की उलझी कहानी और एयर होस्टेस की मजेदार जिंदगी तक, अलग-अलग तरह का कॉटेंट मौजूद है.

बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवेरेज रही थी.

उड़ता पंजाब

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी उड़ता पंजाब 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल्स में थे. कहानी पंजाब में फैलते ड्रग्स के कारोबार और उसके असर के इर्द-गिर्द घूमती है. चार अलग-अलग किरदारों की जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ती है. करीना डॉक्टर का किरदार निभाती हैं, जबकि दिलजीत पुलिस अधिकारी सरताज सिंह के रोल में नजर आते हैं, जो ड्रग्स के नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश करता है. फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया था. ‘चिट्टा वे’, ‘इक कुड़ी’, ‘उड़-दा पंजाब’, ‘दा दा दस्से’ और ‘हस नच ले’ जैसे गाने खूब पसंद किए गए. खासतौर पर दिलजीत की आवाज में ‘इक कुड़ी’ का रीप्राइज वर्जन आज भी लोकप्रिय है. फिल्म ने भारत में करीब 60.33 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. फिल्म एवेरेज रही थी, लेकिन फिल्म बजट से ज्यादा कमाई करने में सफल रही थी. ‘उड़ता पंजाब’ फिलहाल अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

इस कॉमेडी फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया.

गुड न्यूज

अगर आप गंभीर कहानी के बजाय हल्की-फुल्की कॉमेडी देखना चाहते हैं तो ‘गुड न्यूज’ अच्छा विकल्प है. राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में आई थी. इसमें करीना कपूर और अक्षय कुमार एक कपल बने हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी दूसरे कपल के रोल में हैं. कहानी दो ऐसे कपल्स की है, जो IVF के जरिए माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन एक फर्टिलिटी क्लीनिक में दोनों कपल्स के स्पर्म आपस में मिक्स हो जाते हैं. इसके बाद शुरू होती है गलतफहमी, हंसी और रिश्तों की मजेदार जद्दोजहद. फिल्म के गानों में ‘सौदा खरा खरा’, ‘चंडीगढ़ में’, ‘लाल घाघरा’, ‘माना दिल’ और ‘दिल ना जानेया’ शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत में इसका नेट कलेक्शन 205.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड इसने करीब 318.57 करोड़ रुपये कमाए. ओटीटी पर आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

करीना के साथ फिल्म में तबू, और कृति सेनन नजर आई थीं.

क्रू

करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की एक और मजेदार फिल्म है ‘क्रू’. 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में थीं. तीनों एयर होस्टेस के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उनकी एयरलाइन आर्थिक संकट में फंस जाती है. इसके बाद कहानी सोने की तस्करी और पैसों के लालच से जुड़ती चली जाती है. दिलजीत ने फिल्म में जैवीर सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म के गानों में ‘नैना’, ‘चोली के पीछे’, ‘घाघरा’ और ‘सोना कितना सोना है’ खास रहे. नैना में दिलजीत दोसांझ और बादशाह की आवाज है, जबकि चोली के पीछे में दिलजीत के साथ अलका याग्निक और इला अरुण की आवाज सुनाई देती है. ‘क्रू’ ने भारत में करीब 89.92 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड 157.08 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई. क्रू फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.



Source link