Jaunpur News: खुले ट्रांसफॉर्मर और टूटे बॉक्स… जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही, आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़

Jaunpur News: खुले ट्रांसफॉर्मर और टूटे बॉक्स… जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही, आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़


Last Updated:

Jaunpur News: जौनपुर शहर में बिजली विभाग आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है. यहां ट्रांसफॉर्मर और विद्युत बॉक्स खुले में पड़े हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है. शहर में लोकल 18 टीम ने अलग-अलग स्थानों का जायजा लिया तो बदलापुर पड़ाव, ईसापुर, सकरमंडी और किला रोड समेत कई जगहों पर विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई.

Top Deals Inside

Jaunpur: जौनपुर शहर में कई जगह बिजली के ट्रांसफॉर्मर और विद्युत बॉक्स खुले में पड़े हैं. इनके आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने और कई जगह फेंसिंग टूट जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अनजाने में इन खुले उपकरणों के संपर्क में आ जाए तो उसकी जान तक जा सकती है. शहर में लोकल 18 टीम ने अलग-अलग स्थानों का जायजा लिया तो बदलापुर पड़ाव, ईसापुर, सकरमंडी और किला रोड समेत कई जगहों पर विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आई.

कहीं फेंसिंग टूटी तो कहीं खुले बॉक्स पड़े
बिजली विभाग की ओर से प्लिंथ पर रखे गए ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ सुरक्षा के लिए फेंसिंग की व्यवस्था की जाती है, लेकिन कई स्थानों पर यह फेंसिंग टूट चुकी है और कुछ जगहों पर सुरक्षा घेरा नजर ही नहीं आया. खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर के पास से लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में बारिश, नमी या किसी अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में खतरा और बढ़ सकता है. इसी तरह जमीन के पास लगाए गए विद्युत बॉक्स भी कई स्थानों पर खुले और टूटे हुए दिखाई दिए. इन बॉक्सों पर पहले सुरक्षा की चेतावनी वाले बैनर और अन्य इंतजाम किए गए थे, लेकिन कई जगह ये भी हट चुके हैं.

227 ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग होगी दुरुस्त
मामले को लेकर जौनपुर के एसी बिजली विभाग मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्लिंथ पर रखे ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग कई स्थानों पर टूट गई है या लगी ही नहीं है. उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से स्वीकृति लेने के बाद इसकी निविदा कर दी गई है. मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, वितरण मंडल में 227 ऐसे ट्रांसफॉर्मर चिन्हित किए गए हैं, जहां फेंसिंग नहीं है या टूट चुकी है. इन सभी स्थानों पर फेंसिंग का काम इसी सप्ताह शुरू कराया जाएगा.

444 खुले बॉक्स पर भी विभाग की नजर
विद्युत बॉक्सों को लेकर एसई ने बताया कि शहर के अंदर करीब 444 बॉक्स ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो ओपन स्पेस में आ गए हैं. इनकी सुरक्षा के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी जा चुकी है. कवर भी तैयार हो गए हैं और काम शुरू किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर या अधिकतम 10 दिनों में इन बॉक्सों को कवर कराने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

सावधानी जरूरी, बच्चों को रखें दूर
बदलापुर पड़ाव से लेकर ईसापुर, सकरमंडी और किला रोड जैसे इलाकों में खुले विद्युत उपकरण लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. खासकर बच्चों और राहगीरों को ऐसे ट्रांसफॉर्मर और बिजली बॉक्स से दूर रहना जरूरी है. बिजली विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया है, लेकिन जब तक फेंसिंग और बॉक्स कवर नहीं हो जाते, तब तक लोगों को खुद भी सावधान रहना होगा.



Source link