BB20: ‘मोटू-पतलू’ कमेंट पर आगबबूला हुईं आम्रपाली दुबे की बहन, गुल्लू-माही को गिनाई भोजपुरी सुपरस्टार की खूबियां

BB20: ‘मोटू-पतलू’ कमेंट पर आगबबूला हुईं आम्रपाली दुबे की बहन, गुल्लू-माही को गिनाई भोजपुरी सुपरस्टार की खूबियां


Last Updated:

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का घर अपनी तीखी बहसों और हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए जाना जाता है. बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर ढेर सारा ड्रामा देखने को मिला. एक टास्क के दौरान यूट्यूबर गुल्लू और भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के बीच खूब बहस हुई. टास्क के दौरान गुल्लू और माही विज ने आम्रपाली को बॉडी शेम किया जिसपर अब एक्ट्रेस की बहन का गुस्सा फूटा है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में गुल्लू और माही विज ने एक टास्क के दौरान आम्रपाली दुबे को बॉडी शेम करते हुए आपत्तिजनक कमेंट किए. गुल्लू ने बहस के दौरान सीमा पार करते हुए आम्रपाली और लव की जोड़ी की तुलना मशहूर कार्टून कैरेक्टर ‘मोटू-पतलू’ से कर डाली. नेशनल टेलीविजन पर की गई इस टिप्पणी ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

गुल्लू ने लव गिल और आम्रपाली दुबे की तुलना मोटू और पतलू के कार्टून से की. इसपर अब भोजपुरी सुपरस्टार की टीम और आम्रपाली की बहन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुल्लू के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे की टीम ने अपने स्टेटमेंट में गुल्लू की ओर से की गई टिप्पणी पर रिएक्ट किया. वो कहते हैं, ‘छोटा भीम, इंदुमती और छुटकी के बारे में वीकेंड का वार पर बात हुई थी… (जबकि वो बॉडी-शेमिंग था भी नहीं). तो क्या अब मोटू-पतलू पर भी बात होगी? (जो क्लियर-कट बॉडी-शेमिंग है और बार-बार हो रही है)’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

Add News18 as
Preferred Source on Google

आम्रपाली दुबे की बहन आंचल ने कहा, माही विज और गुल्लू के लिए मेरी बहन आम्रपाली को बॉडी शेम करना कितना आसान है. वो ऐसा करते हुए बच कैसे सकते हैं. बॉडी शेमिंग कभी भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. किसी को भी किसी दूसरे इंसान की बॉडी पर कमेंट करने का हक नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

आम्रपाली की बहन आंचल कहती हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार ने इंडस्ट्री में काफी काम किया है. उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी है. आंचल कहती हैं, ‘चाहे आम्रपाली का आकार या साइज कोई भी रहा हो, वह हमेशा इंडस्ट्री में एक हिट अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों को जीता है. बॉडी-शेमिंग कोई उपलब्धि नहीं है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

वो आगे कहती हैं, ‘अगर मुकाबला करना है तो एक गरिमामय तरीके से करो. जब आम्रपाली के खिलाफ कोई बात या पॉइंट नहीं मिला तो ये टिप्पणियां शुरू कर दीं? आपका काम (बॉडी ऑफ वर्क) ही असल मायने रखता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जब भी बात होती है, तो उसमें अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम सबसे टॉप पर आता है. अपनी बेजोड़ अदाकारी, बेहतरीन डांस मूव्स और मनमोहक अंदाज के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास और अमिट जगह बनाई है. आज वह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं, बल्कि उन्हें इस इंडस्ट्री का ‘हिट गारंटी कार्ड’ भी माना जाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. उनके अभिनय का सहज अंदाज और गानों पर उनका कातिलाना डांस फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाने के लिए काफी होता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link