Actor: कांस्टेबल का बेटा, बना देश का सबसे महंगा हीरो, ‘बिगर दैन बच्चन’ का मिला टैग, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

Actor: कांस्टेबल का बेटा, बना देश का सबसे महंगा हीरो, ‘बिगर दैन बच्चन’ का मिला टैग, गिनीज बुक में दर्ज है नाम


Last Updated:

First Indian Actor Who Charge 1 Crore: आज के दौर में भारतीय सिनेमा के बड़े एक्टर एक फिल्म के लिए 100 से 250 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना आम बात हो चुकी है. लेकिन जरा सोचिए, आज से तीन दशक पहले जब स्टार्स की फीस केवल लाखों में हुआ करती थी, तब किस एक्टर ने पहली बार 1 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार किया होगा? यह ऐतिहासिक कारनामा करने वाले न को सलमान खान थे न ही अमिताभ बच्चन.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. आज के दौर में बड़े सितारों की फीस 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने की खबरें आम हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा में एक ऐसा दौर भी था, जब एक करोड़ रुपये फीस लेना किसी एक्टर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. उस समय बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन का भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा था. इसी दौर में साउथ के एक सुपरस्टार ने अपनी फीस से ऐसा इतिहास रचा कि मशहूर मैगजीन ने उन्हें ‘बच्चन से भी बड़ा’ बता दिया. यह सुपरस्टार और कोई और नहीं, बल्कि तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी हैं, जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.  फाइल फोटो.

एक मीडिल क्लास परिवार में जन्मे चिरंजीवी के पिता वेंकट्रायुडु एक्साइज कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे. फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए उनका कोई गॉडफादर या फिल्मी परिवार नहीं था. फिर भी चिरंजीवी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर तेलुगु फिल्मों में अपनी एक बहुत बड़ी पहचान बनाई. उनकी शानदार एक्टिंग, जबरदस्त डांस और स्क्रीन पर उनके अंदाज ने लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली. उनकी दीवानगी सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में फैल गई. फाइल फोटो.

साल 1992 में निर्देशक के. विश्वनाथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आपदबंधावुडु’ के लिए चिरंजीवी को 1.25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ फीस मिली थी. उस दौर में बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अधिकतम 85 लाख से 90 लाख रुपये के बीच फीस लेते थे. अमिताभ बच्चन के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए चिरंजीवी देश में 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक फीस लेने वाले पहले एक्टर बने. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चिरंजीवी की इस उपलब्धि की चर्चा देशभर में हुई. सितंबर 1992 में अंग्रेजी मैगजीन ‘द वीक’ ने उन्हें अपने कवर पर जगह दी. कवर पर ‘बिगर दैन बच्चन’ यानी ‘बच्चन से भी बड़े’ शीर्षक ने खूब ध्यान खींचा. यह उस दौर में चिरंजीवी की लोकप्रियता और उनकी व्यावसायिक ताकत को दिखाता था. तेलुगु फिल्मों में लगातार सफलता हासिल करने वाले चिरंजीवी ने साबित किया कि किसी एक्टर की लोकप्रियता केवल हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं है. उनकी फिल्मों की कामयाबी और दर्शकों के बीच उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें देश के सबसे महंगे सितारों की कतार में खड़ा कर दिया.  फाइल फोटो.

चिरंजीवी का असली नाम कोनिडेला शिव शंकर वर प्रसाद है. चिरंजीवी ने फिल्मी दुनिया में बिना किसी बड़े फिल्मी परिवार के सहारे अपना करियर बनाया. साल 1978 में उनकी शुरुआती फिल्मों के साथ अभिनय का सफर शुरू हुआ, जबकि 1983 में आई फिल्म ‘कैदी’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने ‘जगदेका वीरुडु अतिलोका सुंदरी’, ‘गैंग लीडर’ और ‘घराना मोगुडु’ जैसी फिल्मों से अपनी लोकप्रियता मजबूत की. दमदार अभिनय, एक्शन और शानदार डांस उनकी पहचान बने. धीरे-धीरे वह तेलुगु सिनेमा के सबसे प्रभावशाली सितारों में शामिल हो गए. फाइल फोटो.

चिरंजीवी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज है. 20 सितंबर 2024 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाला अभिनेता-डांसर घोषित किया. रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने 143 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 537 डांस गाने शामिल थे. चार दशक से ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले चिरंजीवी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाई है. फाइल फोटो.

अभी मेगास्टार चिरंजीवी अपनी आगामी फिल्मों जैसे ‘विश्वंभर’ और निर्देशक बॉबी के साथ फिल्म ‘काका’ की शूटिंग में बेहद बिजी हैं, जिससे यह साबित होता है कि उनकी ऊर्जा और क्रेज आज भी बरकरार है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link