Aaj Ka Singh Rashifal: नवरात्रि का पहल दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ, प्रॉपर्टी और व्यापार में लाभ! आज इतने संयोग

Aaj Ka Singh Rashifal: नवरात्रि का पहल दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ, प्रॉपर्टी और व्यापार में लाभ! आज इतने संयोग


Last Updated:

11 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं. पहले दिन ही सिंह राशि वालों को खुशखबरी मिलने जा रही है. सिंह राशि वालों के लिए 11 अक्टूबर का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. करियर में अटके काम पूरे होने के साथ व्यापार और प्रॉपर्टी में लाभ के योग बन रहे हैं.

Top Deals Inside

Aaj Ka Singh Rashifal 11 October 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए 11 अक्टूबर, रविवार का दिन कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है और कन्या राशि उदित है. लग्न में सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है. वहीं, आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए रविवार का दिन अच्छे संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. इन कामों में आ रही बाधाएं दूर होने से आर्थिक नुकसान से भी राहत मिल सकती है. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, जिससे भविष्य में कामकाज आसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला रह सकता है. लंबे समय से किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे जातकों को सुधार की उम्मीद रहेगी. मानसिक तनाव कम होने से भी दिन बेहतर गुजर सकता है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार के मामले में सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है. पराक्रम भाव में मंगल और गुरु की युति जमीन, जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत दे रही है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है. खासतौर पर अनाज के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में सुधार के योग बन रहे हैं. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में घट स्थापना और पूजा-पाठ से सकारात्मक माहौल बन सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होने और आपसी संबंध मजबूत होने की संभावना है. पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. प्रेम संबंधों में भी दिन अनुकूल रह सकता है. प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ने और आपसी समझ बेहतर होने के संकेत हैं.

आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 4 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 4 और 8 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. आज भगवान गणेश, अपनी कुलदेवी और सूर्यदेव की पूजा-आराधना करना शुभ फलदायी रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link