Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज से नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, शैलपुत्री पूजा, रविवार व्रत, द्विपुष्कर योग, पंचांग से देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज से नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, शैलपुत्री पूजा, रविवार व्रत, द्विपुष्कर योग, पंचांग से देखें मुहूर्त


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 October 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. उससे पहले कलश स्थापना करते हैं. आज से 9 दिनों का व्रत और पूजन शुरू हुआ है. कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 06:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक है. उसके बाद अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं, वह समय 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक है. कलश को मातारानी का प्रतीक मानकर पूजा करते हैं. उसके पास एक अखंड ज्योति जलाएं, जो पूरे 9 दिनों तक लगातार जलती रहनी चाहिए. आज के पंचांग अनुसार, आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि, चित्रा नक्षत्र, किंस्तुघ्न करण, वैधृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज द्विपुष्कर योग रात 09:30 बजे से रात 10:32 बजे तक है.

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जो आपके लिए सुख, समृद्धि और उन्नति का संकेत है. आज आप दुर्गा चालीसा, सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं. इसके अलावा मां दुर्गा के मंत्र का जाप कर सकते हैं. आज नवरात्रि के पहले दिन के व्रत के साथ रविवार व्रत भी है. इस व्रत में सुबह सूर्योदय समय सूर्य देव की पूजा करें और अर्घ्य दें. पूरे दिन उपवास रखें और नमक का सेवन न करें. गेहूं, लाल चंदन, लाल वस्त्र, तांबा, लाल फल आदि का दान करें. कुंडली का सूर्य दोष दूर होगा. करियर में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- प्रतिपदा – 09:30 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- चित्रा – 10:32 पी एम तक, उसके बाद स्वाति
आज का करण- किंस्तुघ्न – 09:21 ए एम तक, बव – 09:30 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- वैधृति – 09:05 पी एम तक, फिर विष्कम्भ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कन्या- 10:04 ए एम तक, फिर तुला

दुर्गा पूजा के समय श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:19 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:56 बजे
चंद्रोदय: 06:52 ए एम
चंद्रास्त: 06:02 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 ए एम से 05:30 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:04 पी एम से 02:50 पी एम
अमृत काल: 03:55 पी एम से 05:34 पी एम
द्विपुष्कर योग: 09:30 पी एम से 10:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 12

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:35 पी एम से 03:02 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:56 पी एम से 07:29 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:29 पी एम से 09:02 पी एम
चर-सामान्य: 09:02 पी एम से 10:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:41 ए एम से 03:14 ए एम, अक्टूबर 12
शुभ-उत्तम: 04:47 ए एम से 06:20 ए एम, अक्टूबर 12

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 03:02 पी एम से 04:29 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:23 पी एम से 05:09 पी एम
राहुकाल- 04:29 पी एम से 05:56 पी एम
यमगण्ड- 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 09:30 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.



Source link