27 साल में सबा पटौदी को हुआ ब्रेन ट्यूमर, सड़क पर हो गईं बेहोश, छलका दर्द- ‘जिंदगी अचानक सुन्न पड़ गई’


Last Updated:

कई बार जिंदगी में आने वाला एक झटका इंसान को अंदर तक तोड़ देता है. सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. महज 27 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला. अचानक बेहोश होने के बाद जब उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट ने उनकी जिंदगी बदल दी. अब सालों बाद सबा ने उस मुश्किल दौर का दर्द साझा किया है.

Top Deals Inside

27 साल में सबा पटौदी को हुआ ब्रेन ट्यूमर, सड़क पर हो गईं बेहोश, छलका दर्दZoom

सबा पटौदी ने बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में इस बारे में बात की.

नई दिल्ली. जिंदगी कभी-कभी एक पल में बदल जाती है. जिस दिन तक सब कुछ नॉर्मल लगता है और अगले ही पल ऐसी खबर मिल सकती है, जो इंसान को अंदर तक हिला दे. कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी के साथ हुआ. महज 27 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था. इससे पहले उन्हें कोई खास चेतावनी नहीं मिली थी. एक दिन वह अपनी दोस्त के साथ बाहर निकलीं, लेकिन अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ीं. इसके बाद जांच हुई तो उनके सामने जिंदगी की सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक खड़ी थी. हाल ही में सबा ने बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में इस डरावने एक्सपीरिंयस को याद किया.

सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में सबा पटौदी ने बताया कि उन्हें अपनी सेहत में कुछ गड़बड़ महसूस हुई थी. शुरुआत में उन्हें लगा कि पेट की परेशानी की वजह से ऐसा हो रहा है, क्योंकि उनका पेट हमेशा से संवेदनशील रहा है. लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश हो गईं.

20 से 25 मिनट में आया होश

उन्होंने बताया कि उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी थी. उन्होंने अपनी दोस्त से कहा कि उन्हें ठीक महसूस नहीं हो रहा और घर लौटना चाहिए. इसके बाद सब कुछ अचानक धुंधला पड़ गया. जब उन्हें होश आया, तब तक वह इमारत के बाहर सड़क पर गिर चुकी थीं. सबा के मुताबिक, पूरी तरह होश में आने में उन्हें करीब 20 से 25 मिनट लगे. इसके बाद उन्होंने एमआरआई जांच कराई. रिपोर्ट में उनके दिमाग के तीसरे वेंट्रिकल में एक असामान्य निशान दिखाई दिया. शुरुआत में डॉक्टरों को कोलॉइड सिस्ट होने का शक हुआ. जो एक दुर्लभ और गैर-कैंसरयुक्त गांठ होती है.

‘जिंदगी अचानक सुन्न पड़ जाती है’

सबा ने बताया कि एमआरआई के करीब छह महीने बाद उनकी सर्जरी हुई. ऑपरेशन के दौरान सामने आया कि उन्हें पाइलोसाइटिक एस्ट्रोसाइटोमा नाम का ब्रेन ट्यूमर था. यह आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ने वाला, कम ग्रेड का ट्यूमर होता है. 27 साल की उम्र में दिमाग की सर्जरी की बात सुनना उनके लिए बेहद मुश्किल था. सबा ने बताया कि इस खबर ने उन्हें इमोशनल रूप से तोड़ दिया था. उन्होंने कहा,’आपकी जिंदगी अचानक सुन्न पड़ जाती है, क्योंकि उसके बाद कुछ भी सामान्य नहीं लगता. एक दिन आप ठीक होते हैं और अगले दिन आपको बताया जाता है कि आपके दिमाग की सर्जरी होने वाली है.’ सबा ने आगे कहा कि यह कोई ऐसी सर्जरी नहीं थी, जिसे अपेंडिक्स के ऑपरेशन की तरह सामान्य मानकर लिया जा सके. इस खबर ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था, लेकिन साथ ही हालात का सामना करने की ताकत भी दी. यहां देखें वीडियो

बिना वजह रोने लगती थीं सबा पटौदी

सबा ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद वह इमोशनली रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं. सबा ने बताया कि उस दौरान वह बिना किसी खास वजह के अचानक रोने लगती थीं. इसको स्वीकार करना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था. उनके मन में यह डर भी था कि कहीं वे दूसरों पर निर्भर न हो जाएं. फिलहाल, इस घटना के कई साल बीत चुके हैं. अभी वो ठीक हैं. इस साल मई में सबा ने अपने परिवार के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया है. आपको बता सबा पटौदी दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं. वह सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन हैं और जूलरी डिजाइनिंग से जुड़ी हैं.



Source link