Last Updated:
India 5th Generation Jet: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को लगातार मजबूत बनाने में जुटा है. ग्लोबल लेवल पर जिस तरह से हालात बदले हैं, उसके बाद भारत के लिए आर्मी के साथ ही एयरफोर्स और नेवी को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. इस बीच चीन और पाकिस्तान के बीच 5th जेनरेशन फाइटर जेट की संभावित डील ने नई दिल्ली की चिंताओं को बढ़ा दिया है. इस बीच, रूस ने ऐसा ऑफर दिया है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना तक बढ़ सकती है.
रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के 140 Su-57E लड़ाकू विमान का ऑफर दिया है. (फाइल फोटो/Reuters)
India 5th Generation Jet: रूस-यूक्रेन और ईरान जंग ने ग्लोबल लेवल पर उथल-पुथल मचा रखी है. सामरिक हालात में व्यापक परिवर्तन आ चुके हैं. हर देश खुद को सुरक्षित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार आर्म्ड फोर्सेज को अपडेट कर रहा है. इससे दुनियाभर में हथियारों की होड़ बढ़ गई है. नई टेक्नोलॉजी की वजह से डिफेंस सेक्टर में नए-नए बदलाव हो रहे हैं. मिसाइल और ड्रोन हमले को देखते हुए तमाम देश एयर डिफेंस सिस्टम पर लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. वहीं, ताकतवर देश ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को भी मात दे दे. बदले हालात में भारत भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है. यही वजह है कि एयर फायर-पावर को बढ़ाने के लिए भारत की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. 114 राफेल फाइटर जेट की डील को हरी झंडी मिल चुकी है और अब एक मुकम्मल 5th जेनरेशन फाइटर जेट की तलाश चल रही है. यह तलाश इसलिए भी जरूरी हो गया है, क्योंकि चीन और पाकिस्तान के बीच पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर डील होने की संभावना है. इन सबको ध्यान में रखते हुए रूस ने भारत के सामने पांचवीं पीढ़ी के 140 Su-57E लड़ाकू विमान का प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है कि इसमें डोमेस्टिक प्रोडक्शन के साथ ही टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का भी ऑफर है.